Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 से हुआ शॉकिंग एविक्शन, बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, नाम सुनकर लगेगा 440 वोट का झटका!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 से हुआ शॉकिंग एविक्शन, बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, नाम सुनकर लगेगा 440 वोट का झटका!, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। इस शो को शुरू हुए अब काफी वक्त बीत चुका है। शो अपने कंटेंट को लेकर भी खबरों में बना हुआ है। जीत को लेकर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। हाल ही में वीकेंड का वार में शो से अमन गांधी बाहर हुए हैं। वहीं, अब शो से एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। जी हां, शो से एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। इस सदस्य का नाम सुनकर आपको भी तगड़ा झटका लगने वाला है।

शो से बाहर हुआ ये सदस्य

‘बिग बॉस 20’ से एक शॉकिंग एविक्शन हो गया है। बिग बॉस तक के ट्विटर रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के शो से बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम एलिमिनेट हो गई हैं। मैरी कॉम का गेम अब शो में नजर आने लगा था। वहीं, घरवालों के साथ अब मैरी की बॉन्डिंग भी दिख रही थी, जो फैंस को पसंद आ रहा था। ऐसे में अब उनका शो से बाहर हो जाना फैंस के लिए तगड़ा झटका है। हालांकि, अभी तक मैरी कॉम के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ट्विटर पर मैरी के बाहर होने खबरें सामने आ रही है।

घर में बचे हैं कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment