बिग बॉस 20: गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, खूब चिल्लाईं माही विज, क्या खत्म हो जाएगा इंफ्लुएंसर का खेल?


नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर ढेर सारा घमासान देखने को मिला. मंगलवार 13 अक्टूबर के एपिसोड में मामला मारपीट तक जा पहुंचा. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. शो में मनीष गोयल और नकुल धुल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली जिसके बाद से पूरा गेम बदल गया. नकुल धुल की एंट्री से पूरा गेम पलट चुका है. नकुल का गुल्लू से पहले से कुछ विवाद चल रहा है और लेटेस्ट एपिसोड में दोनों मारपीट पर उतर आए.

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में नकुल और गुल्लू में हाथापाई हुई. फोटो साभार फाइल फोटो

गुल्लू और नकुल धुल के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा. नकुल धुल ने गुल्लू पर हाथ उठाया और माही विज ने दोनों की लड़ाई रोकने की पूरी कोशिश की. माही विज दोनों के बीच का झगड़ा सुलझाने की कोशिश करते दिखीं. वो खूब चिल्लाईं और उन्होंने नकुल को रोकने में पूरी जी-जान लगा दी.

माही विज का नकुल पर फूटा गुस्सा

माही विज ने घर में मचे घमासान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या नकुल धुल बिग बॉस में हाथ उठाने और मारपीट करने आए हैं. वहीं स्काउट और यंग डीएसए भी नकुल के खिलाफ हो गए. नकुल धुल ने गुल्लू पर हाथ उठाकर एक तरह से पूरे घर को अपने खिलाफ कर लिया. दोनों के बीच खूब घमासान लड़ाई हुई.

नकुल ने गुल्लू से की मारपीट

गुल्लू के साथ मारपीट करने के बाद हर किसी के दिमाग में बस एक सवाल है कि क्या नकुल का शो में सफर खत्म हो जाएगा. क्या नकुल को बिग बॉस 20 से बाहर निकाल दिया जाएगा. अब इस सवाल से आज पर्दा उठेगा. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि नकुल धुल का बिग बॉस 20 का सफर जारी रहता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: ‘बच्चे बेवकूफ नहीं होते’, रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत

विज्ञापन

बता दें कि बिग बॉस 20 में मनीष गोयल और नकुल धुल वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए. दोनों के शो में एंट्री के बाद अब एक नई चेहरे की एंट्री को लेकर भी बज बना हुआ है. इन सब अटकलों के बीच आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि गुल्लू पर हाथ उठाने का नकुल को क्या खामियाजा उठाना पड़ता है. उन्हें बिग बॉस सजा देते हैं या नहीं.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : गुल्लू को बचाने के लिए माही ने उठा दिया नकुल पर हाथ, सामने आया वीडियो, Bigg-boss Hindi News

Nakul Dhull के मिड वीक एविक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हडकंप, बिग बॉस के मेकर्स को बदलना पड़ेगा फैसला?

‘ऐसे रोते नहीं’, ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर