Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: मनीष गोयल और नकुल धुल की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री, एक मशहूर, दूसरा विवाद‍ित! औरतों को कहा ‘नीचा जेंडर’ – bigg boss 20 wild card entries manish goel nakul dhull one famous other controversial called women inferior gender

बिग बॉस 20: मनीष गोयल और नकुल धुल की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री, एक मशहूर, दूसरा विवाद‍ित! औरतों को कहा ‘नीचा जेंडर’ – bigg boss 20 wild card entries manish goel nakul dhull one famous other controversial called women inferior gender

by BollywoodNewsAndMovie


‘BB 20’ के इस वीकेंड का वार में कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन सबसे कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी अपनी एक लाइफ गंवा सकते हैं। वहीं, टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें चर्चा में हैं।

Bigg Boss 20 Wild Card Entry manish-goel-nakul-dhull
बिग बॉस 20: मनीष गोयल और नकुल धुल की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री, एक मशहूर, दूसरा विवाद‍ित! औरतों को कहा ‘नीचा जेंडर’
‘बिग बॉस 20’ में इस बार वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान जहां शो में काजी तौकीर की क्‍लास लगाने के साथ-साथ उनकी तारीफ करने वाले हैं, वहीं इस हफ्ते कोई एविक्‍शन नहीं होगा। नॉम‍िनेटेड सदस्‍यों में सबसे कम वोट पाने के कारण जहां अमन गांधी का एक ‘जीवनदान’ खत्‍म होने वाला है, वहीं सबसे बड़ा ट्व‍िस्‍ट ये है कि इस सीजन में पहली बार एकसाथ दो नए कंटेस्‍टेंट की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जी हां, टीवी एक्‍टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन इस वीकेंड शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। आइए, जानते हैं ये दोनों कौन हैं, खासकर नकुल धुल, जिनका विवादों से पुराना नाता है और सोशल मीडिया यूजर्स उनका नाम सुनकर बिदक गए हैं।

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान खुलासा करेंगे कि काजी तौकीर डेंगू से पीड़‍ित हैं। लेकिन बावजूद उन्‍होंने पूरे हफ्ते शो में अपना कंट्रीब्‍यूशन दिया है। इसके साथ ही स्‍काउट OP और यंग DSA की क्‍लास लगने वाली है। लव गिल के साथ इन दोनों के ‘अजीब बर्ताव’ पर भी सलमान बात करने वाले हैं। लेकिन सबसे अध‍िक चर्चा दो नए वाइल्‍ड कार्ड कंटेस्‍टेंट की है।