Home Bigg Boss 20आम्रपाली दुबे की बहन आंचल ने गुल्‍लू और माही विज की लगाई क्‍लास! ‘मोटू पतलू’ और ‘फुटबॉल’ कहने पर भड़कीं – aamrapali dubey sister aanchal calls out gullu and mahhi vij over body shaming shares instagram story

आम्रपाली दुबे की बहन आंचल ने गुल्‍लू और माही विज की लगाई क्‍लास! ‘मोटू पतलू’ और ‘फुटबॉल’ कहने पर भड़कीं – aamrapali dubey sister aanchal calls out gullu and mahhi vij over body shaming shares instagram story

by BollywoodNewsAndMovie


BB 20 में टास्क के दौरान गुल्लू ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबेऔर लव की जोड़ी की तुलना ‘मोटू-पतलू’ से कर दी, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। आम्रपाली की बहन आंचल दुबे ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए माही विज की पिछली टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए।

Aamrapali Dubey’s sister Aanchal slams Gullu and Mahhi Vij
गुल्लू और माही विज पर भड़की आम्रपाली दुबे की बहन आंचल
‘बिग बॉस 20’ जब से शुरू हुआ है, शो के कंटेस्‍टेंट अपनी गलतियों के लिए सलमान खान से लगातार फटकार सुनते आ रहे हैं। अब हालिया एपिसोड में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उन पर बॉडी शेमिंग के आरोप लगे हैं। एक टास्‍क के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी तीखी बहस हुई। इसी दौरान गुल्लू ने आम्रपाली और लव की जोड़ी की तुलना कार्टून किरदार ‘मोटू-पतलू’ से कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर शोर मचा। अब इस पर आम्रपाली की बड़ी बहन आंचल दुबे का तीखा बयान आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुल्लू की टिप्पणी की आलोचना की और साथ ही माही विज पर भी सवाल उठाए हैं।

कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्ट होस्ट आंचल दुबे अपनी बहन के सपोर्ट में डटकर खड़ी हैं। गुल्लू ने जिस तरह ‘मोटू-पतलू’ वाली टिप्पणी की, उसके बाद लोगों ने भी उन्‍हें सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहा। आम्रपाली की बहन आंचल इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि किसी के शारीरिक रूप-रंग का मजाक उड़ाना गलत है। उन्होंने माही विज की पिछली टिप्पणियों का भी जिक्र किया। साथ ही उम्‍मीद जताई कि शो के मेकर्स और सलमान खान इस मुद्दे को ‘वीकेंड का वार’ में उठाएंगे।