Hollywood movies banned in india available on ott fifty shades of grey i spit on your grave dirty grandpa netflix amazon prime


Hollywood Movies Banned In India:  हॉलीवुड में ढ़ेरों ऐसी फिल्में हैं, जिनमें एडल्ट सीन की भरमार है. वहां तो ये फिल्में भले ही खूब देखी जाती हों, लेकिन भारत में ऐसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं  मिलती है. यही वजह है कि ऐसी फिल्में भारत में बैन हो जाती हैं. हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्में मौजूद हैं. अगर आप इस तरह की फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि ओटीटी पर मौजूद हैं. 

आई स्पिट ऑन योर ग्रेव
आई स्पिट ऑन योर ग्रेव 1978 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बहुत ज्यादा सेक्सुअल वॉयलेंस दिखाया गया है. जिसकी वजह से फिल्म को केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में बैन कर दिया गया है. साल 2010 में इस फिल्म का पार्ट 2 भी रिलीज हुआ था, लेकिन ये भी बैन हैं. अब इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

मैजिक माइक XXL
यह फिल्म मेल स्ट्रिपर की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं. भारत में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए दो बार रिक्वेस्ट की गई थी. लेकिन पहली बार तो इसे यह कहकर रिजेक्ट किया गया कि फिल्म में सेक्सुअल एनर्जी दिखाई गई है. वहीं दूसरी बार जब फिल्म के कुछ सीन को काटकर मंजूदी दी गई तो बाद में इसे भी रिजेक्ट कर दिया गया. अब यह फिल्म जियो सिनेमा पर है. 

फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे
डकोटा जॉनसन और जैमी डोर्नन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे में बहुत सारे सेक्सुअल सीन दिखाए गए हैं. दो घंटे पांच मिनट की इस फिल्म के की सीक्वल मौजूद हैं. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म आपत्तिजनकर होने पर सेंसर बोर्ड ने इसपर कैंची चलाई थी. हालांकि सीन काटने के बाद भी सेंसर बोर्ड को फिल्म को सर्टिफिकेट देना सही नहीं लगा और इसे बैन कर दिया गया. इस वक्त फिल्म जियो सिनेमा पर मौजूद है.

डर्टी ग्रैंडपा
डर्टी ग्रैंडपा 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जैसन कैली और उनके ग्रैंडपा डिक कैली पर बनी है. फिल्म में ग्रैंडपा का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डिनेरो बहुत कॉमिक और बोल्ड अंदाज में दिखे हैं. फिल्म के सेसंर बोर्ड ने असभ्य बताते हुए रिजेक्ट कर दिया था. अब डर्टी ग्रैंडपा नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. 

द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू को 2011 में रिलीज किया गया था. इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में बहुत से आपत्तिजनक रेप सीन दिखाए गए हैं. फिल्म में कुछ टॉर्चर सीन भी थे. ऐसे में फिल्म से ऐसे सीन काटने के लिए कहे गए थे. मेकर्स ने इससे साफ इनकार कर दिया था. जिसके बाद फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया. अब इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जब रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर के चरणों में रख दी थी अपनी पहली सैलरी, रो पड़ी थीं दिग्गज अभिनेत्री



Source link

Related posts

हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक पीटर मेडाक का 88 वर्ष की आयु में निधन

टाइगर श्रॉफ:अभिनेता पर हुई फायरिंग से बॉलीवुड सितारों में बढ़ी चिंता, सुनील शेट्टी और विद्युत ने उठाए सवाल – Tiger Shroff Firing Case Suniel Shetty Ram Gopal Varma Vidyut Jammwal B-town Celebs Express Shock

Obsession Hindi Version: Varun Dhawan, Kriti Sanon