Home Viralमैकडॉनल्ड्स में टेबल के पास घूमते दिखे चूहे, वीडियो वायरल होते ही RMC ने लगाया इतने का जुर्माना – rajkot mcdonalds rats video viral rmc fine LCLAR

मैकडॉनल्ड्स में टेबल के पास घूमते दिखे चूहे, वीडियो वायरल होते ही RMC ने लगाया इतने का जुर्माना – rajkot mcdonalds rats video viral rmc fine LCLAR

by BollywoodNewsAndMovie


राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रेस्टोरेंट के डाइनिंग एरिया में रखी टेबल के पास चूहे घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की हाइजीन और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद राजकोट महानगर निगम यानी RMC के फूड विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. RMC के हेल्थ ऑफिसर डॉ. जयेश वाकाणी ने आजतक संवाददाता को बताया कि जांच के दौरान डाइनिंग एरिया में हाइजीन से जुड़ी लापरवाही मिली.

डाइनिंग एरिया में मिली लापरवाही

फूड विभाग की जांच के बाद रेस्टोरेंट पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. हालांकि, जांच के दौरान रेस्टोरेंट के किचन की साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं मिली. रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड विभाग की टीम को बताया कि पास में ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. मैनेजर के मुताबिक, वहां से चूहों के रेस्टोरेंट में आने की संभावना हो सकती है.

निरीक्षण के दौरान फूड विभाग की टीम ने रॉ मटेरियल के दो सैंपल भी लिए हैं. इन सैंपल की जांच की जाएगी. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद RMC की कार्रवाई ने रेस्टोरेंट की हाइजीन व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा को और बढ़ा दिया है. मैकडॉनल्ड्स जैसे इंटरनेशनल रेस्टोरेंट ब्रांड के डाइनिंग एरिया में चूहों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

वीडियो वायरल होते ही पहुंची RMC की टीम

वीडियो में दिख रहे चूहों को लेकर लोग रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. RMC की जांच में जहां डाइनिंग एरिया में हाइजीन से जुड़ी लापरवाही मिली, वहीं किचन की साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं पाई गई. अब रॉ मटेरियल के लिए गए दो सैंपल की जांच की जाएगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment