HomeViralडॉ.टीके लहरी मामला:53 सेकेंड का वीडियो वायरल, मरीज के तीमारदार ने बताई आंखों देखी; भूमिका पर उठे सवाल – Tk Lahiri Case Video Viral Patient Attendant Recounts What Witnessed Questions Raised About Role Played
डॉ.टीके लहरी मामला:53 सेकेंड का वीडियो वायरल, मरीज के तीमारदार ने बताई आंखों देखी; भूमिका पर उठे सवाल – Tk Lahiri Case Video Viral Patient Attendant Recounts What Witnessed Questions Raised About Role Played
{“_id”:”6ab169f2ab7b3a9a9007a1d5″,”slug”:”tk-lahiri-case-video-viral-patient-attendant-recounts-what-witnessed-questions-raised-about-role-played-2026-09-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”डॉ.टीके लहरी मामला: 53 सेकेंड का वीडियो वायरल, मरीज के तीमारदार ने बताई आंखों देखी; भूमिका पर उठे सवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीएचयू में डॉ. टीके लहरी से जुड़े मामले में मरीज के तीमारदार का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। तीमारदार ने वीडियो में घटना को लेकर अपनी बात रखी। वहीं हृदय रोग विभाग के प्रो. ओमशंकर ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर बीएचयू प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
डॉ. टीके लहरी को थप्पड़ मारने से संबंधित वीडियो वायरल। – फोटो : स्वयं
विस्तार
बीएचयू अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक विभाग के आईसीयू में भर्ती पद्मश्री डॉ.टीके लहरी को थप्पड़ मारने के आरोपों की जांच अभी चल ही रही है कि इस बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से मामला गरमा गया।
53 सेकेंड के इस वीडियो को आईएमएस बीएचयू हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर ने अपने फेसबुक पेज पर सोमवार की सुबह शेयर किया। इसमें वह एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह व्यक्ति उस मरीज का तीमारदार है, जो डॉ. लहरी के बेड के बगल में भर्ती था। वीडियो में संबंधित व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है कि डॉ. लहरी के साथ दुर्व्यवहार उस दिन हुआ था।इसके बाद से प्रो.ओमशंकर ने अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।