Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर इस समय नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का जलवा कायम है, तो वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘सीन’ भी झमाझम नोट छाप रही है. ‘रामायण’ की आंधी के बीच भी सूर्या की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. दिलचस्प बात है कि रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 117 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है और ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पीछे छोड़ दिया है.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार सूर्या के लिए यह साल धमाकेदार साबित हो रहा है. उनकी नई फिल्म ‘सीन’ ने साल के अंत में असली गदर मचा दिया है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है और महज ओपनिंग वीकेंड में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
खास बात यह है कि साल 2026 में सूर्या की तीन फिल्में आईं और तीनों ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहीं. हालांकि कमाई के मामले में ‘सीन’ अब ने ‘विश्वनाथ एंड संस’ को बॉक्स ऑफिस पर छाड़ दिया है, जबकि ‘करुप्पु’ से यह बस थोड़ी ही पीछे चल रही है. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
दिवाली से ठीक दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली सूर्या की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा ली है. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जैसी मेगा-बजट फिल्म के सामने खड़े होने और कड़ी टक्कर के बावजूद सूर्या की इस फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है.(फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सीन ने 23.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 63.15 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि ग्रोस कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘सीन’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 4.7 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का 3 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
दिवाली के बाद की छुट्टियों का सीधा फायदा फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद है और माना जा रहा है कि यह हफ्ता खत्म होने से पहले ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इससे पहले सूर्या की आई उनकी दोनों फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
117 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘सीन’ ने ‘विश्वनाथ एंड संस’ के 108 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को मात दे दी है. हालांकि, ‘करुप्पु’ ने पहले तीन दिनों में 121 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन सोमवार के कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘सीन’ बहुत जल्द इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
फिल्म ‘सीन’ में सूर्या ने इनबाराज नाम के निडर पुलिस अफसर का रोल निभाया है. कहानी में मोड़ तब आता है जब उनका एक छिपा हुआ राज सबके सामने आ जाता है और उन्हें एक बड़ी जांच अपने हाथ में लेनी पड़ती है. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नजरिया नाजिम ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है. वहीं मलयालम सिनेमा के चर्चित एक्टर नसलेन ने भी इस फिल्म से अपना तमिल डेब्यू किया है. इस मूवी का डायरेक्शन जीतू माधवन ने किया है. (फोटो साभार: Instagram@zhagaramoffl)
