बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन


सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है.फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई में भी कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला. पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है.

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं, दोनों की जोड़ी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार नहीं दिला पाई. आइए जानते हैं फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन.

5वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
सैक्निल्क के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ ने रिलीज के 5वें दिन महज 3 लाख रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल इंडिया नेट कमाई करीब 40 लाख रुपये हो गई है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 46 लाख रुपये हो गया है.

‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन 14 लाख रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली. दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 10-10 लाख रुपये कमाए. वहीं, चौथे दिन इसकी कमाई घटकर 3 लाख रुपये रह गई. पांचवें दिन भी फिल्म ने 3 लाख रुपये का कलेक्शन किया. 

‘तू है मेरी किरण’ की कहानी
बता दें, 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई ‘तू है मेरी किरण’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन करण रावल ने किया है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, ज़हीर इकबाल  के साथ अंकित गुप्ता हैं लीड रोल में हैं. 

इसकी कहानी बेस्टसेलर लेखिका किरण (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 2026 में अपने पति रियान (अंकित गुप्ता) के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही है. इसके बाद उसकी बात साल 2016 के एक अजनबी ‘समर’ से होने लगती है. जहां से पूरी कहानी में नए मोड़ और ट्विस्ट शुरू हो जाते हैं.





Source link

Related posts

50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘रामायण’

Explainer: नेट कलेक्शन, ग्रॉस और डिस्ट्रीब्यूटर शेयर में क्या अंतर है? करोड़ों की कमाई का गणित समझिए

Ramayana Advance Booking: 2.62 लाख टिकट बिके, 8 दिन बाकी, IMAX स्‍क्रीन हाउसफुल! टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड? – ramayana first day advance booking report 262k tickets sold 8 days to go imax screens housefull will it break pushpa 2 record