Ramayana Advance Booking: 2.62 लाख टिकट बिके, 8 दिन बाकी, IMAX स्‍क्रीन हाउसफुल! टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड? – ramayana first day advance booking report 262k tickets sold 8 days to go imax screens housefull will it break pushpa 2 record


‘रामायमण् पार्ट 1’ के र‍िलीज की उल्‍टी ग‍िनती शुरू हो चुकी है। रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश स्‍टारर यह फ‍िल्‍म 8 द‍िन बाद 05 नवंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। जबक‍ि देश में अभी ही इसकी 2.62 लाख ट‍िकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। व‍िदेशों में भी अगल से 2.2 म‍िल‍ियन डॉलर की प्री-बुकिंग हो चुकी है।

Ramayana Advance Booking: 2.62 लाख टिकट बिके, 9 दिन बाकी, IMAX स्‍क्रीन हाउसफुल! टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड?
रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश स्‍टारर ‘रामायणम्’ की रिलीज की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। नौ दिन बाद 5 नवंबर 2026 को यह महागाथा भारत समेत दुनियाभर के 100 से अध‍िक देशों में 50,000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होने जा रही है। यह किसी भी भारतीय फिल्‍म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। देश की सांस्‍कृतिक विरासत और भगवान राम की परंपरा के इस महाकाव्‍य को लेकर जहां मेकर्स दिन-रात प्रमोशन में जुटे हैं, वहीं बॉक्‍स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी ब्‍लॉकबस्‍टर बंपर ओपनिंग की तस्‍दीक कर रहे हैं। बुधवार, 28 अक्‍टूबर की सुबह तक फिल्‍म के 2.62 लाख टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। जबकि विदेशों में भी 1.16 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अभी से ही भारत में 12 शोज हाउसफुल हैं। खासकर IMAX स्‍क्रीन्‍स के टिकटों के लिए मारामारी दिख रही है।

भारत में ‘रामायणम्’ की एडवांस बुकिंग देश में 20 अक्‍टूबर को शुरू हुई थी। जबकि नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्‍ट्रेलिया के ओवरसीज मार्केट में उससे भी एक हफ्ते पहले। फिल्‍म के प्रोड्यूसर नमित मल्‍होत्रा पहले ही यह बता चुके हैं कि ‘रामायणम्’ के दोनों पार्ट का टोटल बजट ₹4000 करोड़ है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर अब तक की सबसे बड़ी विजुअल ट्रीट होगी। खासकर इसलिए कि इसके VFX को नम‍ित की कंपनी DNEG ने तैयार है किया है, जो 8 बार ऑस्‍कर जीत चुकी है। यही इस फिल्‍म की सबसे बड़ी यूनिक सेलिंग पॉइंट (यूएसपी) भी है।

‘रामायणम् पार्ट 1’ एडवांस बुकिंग

Sacnilk के मुताबिक, बुधवार सुबह तक देश में ‘रामायणम्‘ के 6,126 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। ब्‍लॉक सीटों के साथ अब तक 2.62 लाख टिकट ब‍िक चुके हैं और इनसे ₹14.07 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है। ब्‍लॉक सीटों को हटा दें तो कमाई का यह आंकड़ा ₹11.35 करोड़ है। पहले दिन (गुरुवार, 5 नवंबर) के लिए टिकटों की सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग महाराष्‍ट्र में हो रही है, जहां से ₹2.98 करोड़ की कमाई हो चुकी है। इसके बाद दिल्‍ली-NCR है, जहां से अब तक ₹2.75 करोड़ की बुकिंग हुई है। जबकि तीसरे नंबर पर ₹2.35 करोड़ के साथ कर्नाटक है। इसकी बड़ी वजह कन्‍नड़ सुपरस्‍टार यश हैं। वह फिल्‍म में रावण की भूमिका में हैं।

‘रामायणम्’ एडवांस बुकिंग वाले टॉप-5 राज्य

  1. महाराष्‍ट्र- ₹2.98 करोड़
  2. दिल्‍ली-एनसीआर – ₹2.75 करोड़
  3. कर्नाटक – ₹2.35 करोड़
  4. तेलंगाना – ₹80.86 लाख
  5. गुजरात – ₹74.52 लाख

‘रामायणम्’ ओवरसीज एडवांस बुकिंग

नमित मल्‍होत्रा की हॉलीवुड के बाजार अच्‍छी पकड़ है। वह ‘इंटरस्‍टेलर’ से लेकर ‘ड्यून’ जैसी फिल्‍मों के लिए 8 बार VFX का ऑस्‍कर जीत चुके हैं। ऐसे में भारतीय संस्‍कृति की कहानी पर बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ की रिलीज को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्‍म को 100 से अध‍िक देशों में रिलीज किया जा रहा है। विदेशों में अभी एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की पूरी तरह से नहीं खुली है। लेकिन नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्‍ट्रेलिया में एडवांस बुकिंग $2.2 मिलियन (लगभग ₹21 करोड़) के पार जा चुकी है। इन चार बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अब तक ओपनिंग डे के लिए 1,16,738 से ज्यादा टिकट बिके हैं।

देश में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप- 5 फिल्‍में

  1. बाहुबली 2 – ₹118 करोड़
  2. पुष्‍पा 2 – ₹105.67 करोड़
  3. KGF 2 – ₹80.30 करोड़
  4. कल्‍कि 2898 AD – ₹61.80 करोड़
  5. RRR – ₹58.73 करोड़

‘एनिमल’ ने की थी ₹33.97 करोड़ की एडवांस बुकिंग

‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और भगवान राम की भूमिका बना रहे हैं। यकीनन, यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म है। रणबीर के करियर और पिछली फिल्‍मों के बॉक्‍स ऑफिस पर ध्‍यान दें तो उनकी सबसे बंपर हिट ‘एनिमल’ रही है। इसके बाद ‘संजू’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ का नाम आता है। हालांकि, ‘एनिमल’ और ‘रामायणम्’ दोनों ही एक-दूसरे से पूरी तरह अलग फिल्‍म हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्‍या बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘रामायणम्’ रणबीर की ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? ‘एनिमल’ ने रिलीज से पहले ₹33.97 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। जबकि ‘ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 1 श‍िवा’ ने ₹17.71 करोड़ प्री-बुकिंग से कमाए थे। ‘रामायणम्’ की एडवांस बुकिंग अभी 8 दिन और होनी है। जबकि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, टिकटों की बिक्री में भी और तेजी आएगी।

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘रामायणम्’?

पहले दिन की कमाई की बात करें तो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने ओपनिंग डे पर देश में 5 भाषाओं को मिलाकर ₹63.80 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹116.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। ‘रामायणम्’ की शुरुआती उम्मीदें इससे कहीं ज्यादा अध‍िक हैं। हालांकि, मेकर्स ने 04 नवंबर को पेड प्रिव्यू शोज भी रखे हैं। अब एक और समस्‍या ये है कि 5 नवंबर को गुरुवार है, जो दिवाली की छुट्टियों से ठीक पहले आता है, इसलिए फिल्म को पहले दिन किसी त्योहार का फायदा नहीं मिलेगा। दूसरी बात यह है कि दिवाली ऐसा त्‍योहार है, जिसमें लोग घर के कामकाज और खरीदारी में भी व्‍यस्‍त रहते हैं। इसका असर भी फिल्‍म की कमाई पर पड़ेगा। ‘रामायणम्’ जितनी बड़ी फिल्‍म है, इसके पहले दिन की कमाई की तुलना ‘पुष्‍पा 2’, RRR और ‘बाहुबली 2’ से भी होगी, जिनके नाम टॉप-3 का रिकॉर्ड है।

पहले दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में

  1. पुष्‍पा 2 – ₹275.01 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹164.25 करोड़ (देश में नेट)
  2. RRR – ₹223.00 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹133 करोड़ (देश में नेट)
  3. बाहुबली 2 – ₹217 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹121 करोड़ (देश में नेट)
  4. धुरंधर 2 – ₹226.60 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹102.55 करोड़ (देश में नेट)
  5. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹177.72 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹95.30 करोड़ (देश में नेट)
  6. KGF 2 – ₹159 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹116 करोड़ (देश में नेट)
  7. सलार – ₹158.12 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹90.70 करोड़ (देश में नेट)
  8. कुली – ₹151.14 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹65.00 करोड़ (देश में नेट)
  9. दे कॉल हिम ओजी – ₹143.75 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹63.75 करोड़ (देश में नेट)
  10. टॉक्‍स‍िक – ₹137.00 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस), ₹101.10 करोड़ (देश में नेट)

‘रामायणम्’ के टिकटों की कीमत

‘रामायणम्’ की एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ ही इसके टिकट की कीमत भी चर्चा में आ गई। इस मेगाबजट की फिल्‍म से कमाई के लिए टिकटों के दाम भी बढ़ाए गए हैं। औसतन सिनेमाघरों और मल्‍टीप्‍लेक्‍स में 1 टिकट की कीमत ₹350 से ₹559 है। जबकि IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट में टिकटों की कीमत ₹₹1,095 से ₹3,170 तक हैं। दर्शकों को यह अच्‍छे से पता है कि यह फिल्‍म ग्रैंड विजुअल अपील के साथ आ रही है। यही कारण है कि एडवांस बुकिंग में सबसे अध‍िक मारामारी IMAX 3D के लिए दिख रही है। फिल्‍म की रिलीज में अभी 9 दिन बाकी हैं और अभी से ही IMAX शोज की ऑक्यूपेंसी 70% से ज्यादा है।

‘रामायणम्’ की पौराण‍िक कहानी से ज्यादा कास्‍ट की चर्चा

नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म दो पार्ट में बनाई गई है। पहला भाग जहां दिवाली से पहले 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, वहीं दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में आएगा। फिल्‍म को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। हम सभी के जेहन में रामायण की कहानी बचपन से ही घुली हुई है। ऐसे में नई फिल्‍म की कास्‍ट की चर्चा अध‍िक है।

‘रामायणम्’ के कलाकार

  • भगवान राम – रणबीर कपूर
  • परशुराम और भगवान विष्णु – रणबीर कपूर
  • रावण – यश
  • मां सीता – साई पल्लवी
  • युवा सीता – कियारा साध
  • लक्ष्मण – रवि दुबे
  • हनुमान – सनी देयोल
  • दशरथ – अरुण गोविल
  • कैकेयी – लारा दत्ता
  • कौशल्या – इंदिरा कृष्णन
  • सुमित्रा – सोनल झा
  • भरत – आदिनाथ कोठारे
  • शत्रुघ्न – नितीश शर्मा
  • मंदोदरी – काजल अग्रवाल
  • शूर्पणखा – रकुल प्रीत सिंह
  • युवा शूर्पणखा – दिशिता सहगल
  • जटायु – अनुपम खेर (वॉयस-ओवर)
  • विद्युतजिह्वा – विवेक ओबेरॉय
  • विभीषण – हरीश उथमन
  • इंद्र – कुणाल कपूर
  • सुग्रीव – सुहैल नैय्यर
  • मंथरा – शीबा चड्ढा
  • वशिष्ठ – शिशिर शर्मा
  • विश्वामित्र – अजिंक्य देव
  • अगस्त्य ऋष‍ि – मुकेश तिवारी
  • उर्मिला – सोनिया बलानी
  • मांडवी – रिया कपूर
  • श्रुतकीर्ति – सुरभि दास
  • कैकशी – शोभना
  • कुंभकर्ण – फैसल मलिक
  • सुबाहु – परमिंदर छड़ा
  • मारीच – सौरभ सचदेवा
  • टाटाका – कंचन चेतल
  • सुमाली – चेतन हंसराज

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन

50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘रामायण’

Explainer: नेट कलेक्शन, ग्रॉस और डिस्ट्रीब्यूटर शेयर में क्या अंतर है? करोड़ों की कमाई का गणित समझिए