50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘रामायण’


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के 100 करोड़ नेट ओपनिंग की खबरें हैं. 

फिल्म 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है.

50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘रामायण’
भारत के लिए गर्व के इस खास मौके पर ‘रामायण’ दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. इस पहुंच के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारत की सबसे अनमोल कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. इससे भारतीय पौराणिक कथाओं और कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक सिनेमा में एक खास पहचान मिलेगी.

निर्माता नमित मल्होत्रा के विजन के तहत इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, ताकि भारत की इस कालजयी महागाथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. 

‘रामायण’ की कास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया गया है.

फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में आएगा. भारत में ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म आईमैक्स में भी रिलीज होगी. भारत को छोड़कर दुनियाभर में इसका वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म का वितरण करेगी.

‘रामायण: पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग दशहरे को मौके पर शुरू हुई थी और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन

Explainer: नेट कलेक्शन, ग्रॉस और डिस्ट्रीब्यूटर शेयर में क्या अंतर है? करोड़ों की कमाई का गणित समझिए

Ramayana Advance Booking: 2.62 लाख टिकट बिके, 8 दिन बाकी, IMAX स्‍क्रीन हाउसफुल! टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड? – ramayana first day advance booking report 262k tickets sold 8 days to go imax screens housefull will it break pushpa 2 record