‘बॉलीवुड में दिग्गज का मतलब चालबाज’, तनुश्री दत्ता का चढ़ा पारा- मैं बलि का बकरा बनी, कुछ लोग राक्षस का अवतार – tanushree dutta says in bollywood legend means schemer i became bali ka bakra


‘आशिक बनाया आपने’ एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में बताया है कि बॉलीवुड में उम्र के हिसाब से कोई सीनियर नहीं होता और वो भी ऐसे किसी को सम्मान नहीं देतीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बहुत बलि का बकरा बनाया गया। यहां केवल शातिर लोगों को चलती है।

बॉलीवुड पर बोलीं तनुश्री दत्ता
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इस बात पर सवाल उठाया है कि किसी को सिर्फ इसलिए अपने-आप सम्मान या भरोसा क्यों दिया जाए क्योंकि वे उम्र में बड़े हैं या फिल्म इंडस्ट्री में वेटरन (अनुभवी कलाकार) माने जाते हैं। अपने सफर के बारे में बात करते हुए ‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म की एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने लोगों को उनकी उम्र के बजाय उनके चरित्र से परखना सीखा है। उन्होंने कहा, कभी भी किसी व्यक्ति पर सिर्फ उनकी उम्र के आधार पर भरोसा न करें। उन्होंने आगे कहा कि अब वह किसी व्यक्ति को उनकी उम्र के बजाय उनके चरित्र के आधार पर सम्मान देती हैं।

सोमवार को तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने अनुभवों के बारे में बात की और अपने करियर के दौरान सीखी गई बातों पर चर्चा की। उन्होंने उस दौर को भी याद किया जब उनका करियर अपने चरम पर था। उस समय अपनी लोकप्रियता को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं एक बहुत बड़ी स्टार थी। हो सकता है कि मैं नंबर वन स्टार या सुपर-डुपर स्टार न रही होऊं, लेकिन मैं एक बहुत बड़ी स्टार जरूर थी।’

बॉलीवुड में उम्र के हिसाब से सीनियर नहीं होता’

‘ढोल’ फिल्म की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में सीनियरिटी (वरिष्ठता) की पारंपरिक सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ उम्र और टैलेंट से ही इंडस्ट्री में किसी का औधा तय नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड में उम्र के हिसाब से कोई सीनियर नहीं होता। जिसके सितारे बुलंद हों, वही सीनियर है। जिसकी फिल्म हिट हो जाए, वही स्टार है।’

तनुश्री को बलि का बकरा बनाया

तनुश्री ने फिल्म सेट के एक अनुभव को भी याद किया, जब उन्हें लगा कि वह विवाद का शिकार बन गई हैं। उन्होंने दावा किया कि कई लोग एकजुट हो गए और उस समय सेट पर सबसे बड़ी स्टार होने के बावजूद उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया। पीछे मुड़कर देखने पर उन्होंने कहा कि वह स्ट्रीट स्मार्ट नहीं थीं और सफलता के शुरुआती सालों में इंडस्ट्री के तौर-तरीकों को पूरी तरह नहीं समझ पाई थीं।

बॉलीवुड में दिग्गज का मतलब शातिर

एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगों से अपील की कि वे उम्र, दिखावट और बैकग्राउंड से आगे बढ़कर लोगों को उनके असली रूप में पहचानें। वीडियो के साथ तनुश्री ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे भी यही लगा कि उम्रदराज एक्टर है, कोई काम नहीं दे रहा, मदद कर देती हूं। लेकिन नहीं, बॉलीवुड में ‘दिग्गज’ का मतलब है शातिर-दिमाग मंझा हुआ खिलाड़ी जो घाट-घाट का पानी पीकर सारी चालबाजी सीख चुका है, जिसको सारी मीडिया और पब्लिक मैनिपुलेशन आती है।’

ताकि वे अपने अपराधों और असली चरित्र को छुपा सकें। ये है अनुभवी की वास्तविक दुनिया की परिभाषा। कभी भी किसी व्यक्ति पर केवल उसकी उम्र देखकर भरोसा न करें। युवाओं के प्रति बहुत ही गहरे और नापाक इरादे रखने वाले इनमें से कुछ बहुत बुरे और नकारात्मक लोग अनुभवी श्रेणी में हैं। बॉलीवुड ने इस घटना को बार-बार देखा है।

तनुश्री दत्ता, एक्ट्रेस

राक्षस भी अनुभवी हैं- तनुश्री दत्ता

तनुश्री ने आगे कहा, ‘उन्हें आत्मा के रूप में देखें। यह दुनिया हम जैसे लोगों द्वारा बनाई गई है और शिष्टाचार का मुखौटा पहने हुए लोगों द्वारा नष्ट की गई है। आत्मा और दिव्यता को पहचानें। राक्षस भी अनुभवी हैं!! वे मनुष्यों से भी पुराने हैं। जी हां, राक्षस प्राचीन प्राणी हैं। इसलिए वे अनुभवी दुष्ट हैं, यानी वे लंबे समय से बुराई करते आ रहे हैं। कुछ मनुष्य राक्षसों और दानवों के अवतार हैं जो मानवता को गुमराह करने के लिए भेजे गए हैं। मैंने एक बड़ा सबक सीखा। आज मैं चरित्र के हिसाब से सम्मान देती हूं, उम्र के अनुसार नहीं।’

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

बॉलीवुड पर भारी हॉलीवुड का जादू! स्पाइडर-मैन के आगे फीकी बॉलीवुड फिल्में, टालनी पड़ीं रिलीज डेट्स

चलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद, National Hindi News

हॉलीवुड फिल्में जिनमें यूज हुए हिंदी गाने, ऑरिजनल अंग्रेजी फॉरमैट में भी ऐसे ही चले, Bollywood Hindi News