हॉलीवुड फिल्मों में यूं तो अंग्रेजी गाने भी नहीं डाले जाते हैं, लेकिन आज हम आपको वो मामले बताने जा रहे हैं, जब हिंदी गाने हॉलीवुड मूवीज में इस्तेमाल हुए।
बॉलीवुड फिल्मों के गाने उन्हें दुनिया भर के बाकी सिनेमा से अलग बनाते हैं। हॉलीवुड और अन्य देशों की फिल्मों में जहां हमें गाने नहीं मिलते हैं, वहीं एक-एक बॉलीवुड मूवी में कई-कई गाने डालने का रिवाज बहुत पुराना है। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्मों को हॉलीवुड मूवीज की कहानियां और सीन्स कॉपी करने के लिए ट्रोल किया जाता है, वहीं ऐसा कई बार होता है जब हॉलीवुड की फिल्में भी अपने सीन्स में बॉलीवुड मूवीज के गाने डाल देती हैं। हालांकि पूरे गाने इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं।
जब अंग्रेजी फिल्मों में डाले हिंदी गाने
तो चलिए आज ऐसी ही कुछ हॉलीवुड फिल्मों और उनके सीन्स के बारे में जानते हैं। इन सभी फिल्मों के सीन्स में बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया गया था। भारत में जब ये मूवीज रिलीज हुईं तो देखने वालों को लगा कि शायद फिल्म के हिंदी वर्जन में ही ये गाने इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन सच तो यह है कि अंग्रेजी वर्जन और यहां तक कि जब अमेरिका और अन्य अंग्रेजी भाषी देशों में ये फिल्में अपने ऑरिजनल रूप में रिलीज हुईं तो वहां पर भी इन फिल्मों में यही गाने इस्तेमाल किए गए थे।
शाहरुख खान का फैन है हॉलीवुड?
लिस्ट में पहला नाम है साल 2006 में आई फिल्म ‘इनसाइड मैन’ का। इस फिल्म की ओपनिंग में ही शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैया छैया’ डाला गया था। दूसरे नंबर पर आती है मार्वल की सुपरहिट फिल्म ‘डेडपूल’। आपने शायद ही नोटिस किया हो कि ‘डेडपूल-1’ और ‘डेडपूल-2’, दोनों में ही शाहरुख खान की फिल्म का गाना प्ले किया गया था। ये दोनों ही कैब वाले सीन थे, लेकिन भारत के साथ-साथ USA की ऑडियंस को भी यही गाना इसी सीन में सुनाया गया था। वजह शायद शाहरुख की इंटरनेशनल फॉलोइंग का फायदा उठाना रही हो।
‘द मैट्रिक्स’ में डाला संस्कृत श्लोक
लिस्ट में अगली मूवी है साल 1999 में आई ‘द मैट्रिक्स’। इस फिल्म में एक संस्कृत श्लोक का बॉलीवुड वर्जन इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इस गाने को ‘द मैट्रिक्स’ में ओपेरा वाला वाइब दिया गया था, जिजसे ज्यादातर भारतीय दर्शकों को भी यह कोई क्लासिक अंग्रेजी गाना लगा। जबकि असल में यह एक संस्कृत श्लोक था जिसे थोड़ा अंग्रेजी एक्सेंट के साथ ओपेरा फील में गाया गया था। क्या आपको भी कोई हॉलीवुड फिल्म याद है, जिसमें आपने नोटिस किया हो कि हॉलीवुड मूवी में हिंदी गाना इस्तेमाल किया गया।