Home Hollywoodमिर्जापुर हॉलीवुड में बनी तो कौन होगा कालीन भैया, बीना त्रिपाठी बनेंगी यह एक्ट्रेस, Entertainment Hindi News

मिर्जापुर हॉलीवुड में बनी तो कौन होगा कालीन भैया, बीना त्रिपाठी बनेंगी यह एक्ट्रेस, Entertainment Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मिर्जापुर द मूवी शुक्रवार को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात है कि इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई 3 सीजन वाली वेब सीरीज से हुई थी।

कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू भैया से लेकर मकबूल तक। पिछले शुक्रवार से जो शुरू हुई इन नामों की रट आज बुधवार तक भी जारी है। वजह है इन कैरेक्टर्स के इर्द गिर्द बुनी हई भौकाल और लड़ाई की कहानी, मिर्जापुर। फोन से उठकर छोटे एपिसोड्स वाली यह कहानी घंटों लंबी फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आ चुकी है। अब जरा सोचिए इस देसी कहानी का हॉलीवुड अवतार बने तो क्या होगा। कौन लेगा भारत में आइकॉनिक हो चुके पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल के किरदारों की विदेश में जगह?

जब हमने यही सवाल चैट जीपीटी से पूछा तो उसने एक लंबी सूची थमा दी, जिसमें हॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल थे। हमारा प्रॉम्प्ट था ‘If mirzapur were made in hollywood what would main cast look like।’

कौन बनेगा कालीन भैया

AI के हिसाब से सबसे चर्चित यानी कालीन भैया जॉफरी डीन मॉर्गन बनेंगे। मॉर्गन को फिल्म प्रेमियों ने वॉकिंग डेड में देखा भी होगा। इसके अलावा वह वॉचमैन, ग्रेज एनाटॉमी में भी नजर आए थे। भारतीय सीरीज में कैरेक्टर फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने निभाया है।

गुस्सैल और भारी शरीर वाले गुड्डू पंडित के किरदार में द पनिशर में नजर आ चुके जॉन बर्नथल हो सकते हैं। जबकि, हिंदी में इसे अली फजल निभा रहे हैं। वह हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 और विक्टोरिया एंड अब्दुल समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कालीन भैया के बेटे और मिर्जापुर की गद्दी के वारिस के तौर पर दिखाए गए मुन्ना भैया कब क्या कर दें, खुद उन्हें नहीं पता होता था। यह उनके कैरेक्टर की खासियत थी। एआई का कहना है कि अंग्रेजी वर्जन में इस कैरेक्टर में सबसे फिट बैरी कोगन बैठेंगे। वह साल्टबर्न और द बैटमैन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हिंदी में यह किरदार दिव्येंदु शर्मा निभाते हैं।

सीरीज में दिखाया गया है कि रतिशंकर शुक्ला की मौत के बाद जौनपुर की कमान उनके बेटे शरद शुक्ला के पास आ जाती है। फिर उनका सीधा मुकाबला मुन्ना भैया और मिर्जापुर से माना जा रहा था। एआई उनके कैरेक्टर के लिए भारतीय मूल के ही देव पटेल को सबसे सटीक मान रही है। वह स्लमडॉग मिलेनियर, लॉयन जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कालीन भैया की बीवी की असली भूमिका सीरीज के तीसरे सीजन में सामने आई, जब उन्होंने त्रिपाठी परिवार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। इस कैरेक्टर को हॉलीवुड में ईवा ग्रीन निभा सकती हैं। ऐसा एआई का कहना है। वह पॉपुलर फिल्म 300 राइस ऑफ एम्पायर, कैसीनो रोयाल में नजर आ चुकी हैं।

कौन बनेगा बबलू पंडित और गोलू

चैट जीपीटी का कहना है कि मिर्जापुर के हॉलीवुड वर्जन में गोलू गुप्ता- आन्या टेलर जॉय, बबलू पंडित- एंड्र्यू गारफील्ड, रमाकांत पंडित- ब्रायन क्रैंस्टन, डिंपी पंडित- जी विश्वनाथन बनेंगे।

भारत में तगड़ी कमाई जारी

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर का दबदबा जारी है। फिल्म ने पहले सप्ताह में मंगलवार तक 129.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिलीज के दिन मिर्जापुर द मूवी के खाते में 27.85 करोड़ रुपये आए थे, जो शनिवार को 32.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। रविवार को फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार को 17.10 करोड़ और मंगलवार को 15.60 करोड़ रुपये पर रही।

इस शुक्रवार हैवान भी रिलीज होने जा रही है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश भी लगातार कमाई कर रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment