Home Viralमुंबई में 10 साल की बच्ची ने मासूम को छठी मंजिल से नीचे फेंका, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुंबई में 10 साल की बच्ची ने मासूम को छठी मंजिल से नीचे फेंका, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में एक 18 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में रहने वाले एक 10 साल की बच्ची ने उसे छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद से पुलिस ने उस बच्ची और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

CCTV में कैद हुई तस्वीर

यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। 10 साल की बच्ची के उस छोटी बच्ची को फेंकने का यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कैसे 10 साल की बच्ची ने उस 18 महीने की बच्ची को उठाया और छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद वह कॉरिडोर में दूसरी तरफ भाग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘फुटेज में बच्ची को छठी मंजिल से गिरते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही पल बाद, जिस बच्ची पर फेंकने का आरोप है, उसे मौके से भागते हुए और उसी मंजिल के कॉरिडोर में साइकिल चलाते हुए देखा गया।’

बिल्ली को लेकर दोनों परिवार में हुआ था विवाद

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार 1 अक्टूबर को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था। बच्ची के परिवार का कहना है कि एक बिल्ली को लेकर दोनों परिवार के बीच पहले भी विवाद हुआ था, हालांकि यह साफ नहीं है कि इस घटना के पीछे असली कारण क्या है।

पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की

सूत्रों के मुताबिक 10 साल की बच्ची मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। हालांकि पीड़ित परिवार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना को छिपाने के लिए उस बच्ची के परिवार ने CCTV कैमरे बंद कर दिए थे।

बच्ची और मां को हिरासत में लिया

पुलिस ने उस नाबालिग बच्ची और उसकी मां को हिरासत में लिया है। दिंडोशी पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment