Home Viral‘आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो’, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए फिसली बीजेपी सांसद रवि किशन की जुबान; Video Viral

‘आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो’, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए फिसली बीजेपी सांसद रवि किशन की जुबान; Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वह कुछ भी करते हैं या बोलते हैं तो वह लगभग सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। एक बार फिर अब रवि किशन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री की कुर्सी को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद अब वह फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘अब प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…’

रवि किशन राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं को कोहनी मारने को लेकर उन पर तंज कस रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘अब आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं…’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। और रवि किशन का यह बयान वायरल हो गया है।

रवि किशन ने का राहुल गांधी पर वार

इसके बाद रवि किशन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अगर आप भविष्य में कभी प्रधानमंत्री बनते हैं तो कितने लोगों को कोहनियां मारेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूछा, ‘अगर आप कभी प्रधानमंत्री बनते हैं तो आप देश में कितने लोगों को कोहनियां मारेंगे?’ उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘इनकी कोहनी से देश डर गया है कि ये आएगा तो हमको भी कितनी कोहनी मारेगा। हमने पहली बार ऐसे कोहनीवाज नेता को देखा है।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान

रवि किशन का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोहनियों वाले कमेंट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने रवि किशन पर तंज कसते हुए लिखा, ‘रवि किशन यह कहने के लिए धन्यवाद कि राहुल मौजूदा प्रधानमंत्री से बेहतर हैं।’ कई लोगों ने लिखा, ‘एक नया मीम मिल गया।’

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद बीजेपी के अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने के बाद शुरु हुआ। वायरल वीडियो में राहुल गांधी को पार्टी के एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए देखा गया। वायरल वीडियो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के दौरान का है।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और बीजेपी के नेता इस वीडियो को लेकर राहुल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं।बता दें इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन ने इसी घटना को लेकर कांग्रेस नेता पर अपना मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाया था।



Source link

You may also like

Leave a Comment