रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हर फैन अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने की भरसक कोशिश कर रहा है, लेकिन सच यह है कि आखिर में कोई एक ही विनर बनने वाला है। शो के नए नॉमिनेशन टास्क का अपडेट सामने आ चुका है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटॉर्म्स ने यह जानकारी लीक की है कि इस हफ्ते कौन से खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। इनमें कई ऐसे नाम भी हैं जिनके एविक्शन से बिग बॉस की टीआरपी पर भी असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं किसने किसे नॉमिनेट किया और अभी किसके सिर पर लटक रही है तलवार?
बॉक्सिंग थीम पर था नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस 20 से जुड़ी खबरें लीक करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि इस हफ्ते घरवालों को एक बॉक्सिंग थीम वाला नॉमिनेशन टास्क दिया गया। घरवालों को एक रिंग में खड़े होना था और उन खिलाड़ियों की तस्वीरों को पंच करना था, जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहते हैं। साथ ही उन्हें वजह भी बतानी थी कि वो क्यों चाहते हैं कि इस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट होना चाहिए। उदिति के पास पावर थी कि वह किसी एक खिलाड़ी को सीधे नॉमिनेट कर सकती हैं, उन्होंने मौका मिलने पर मैरी कॉम का नाम चुना।
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी ये फिल्म, एक हत्या से बिखर जाता है पूरा परिवार
किसने किसके खिलाफ किया वोट?
माही विज ने जहां अमन और अरिश्फा को नॉमिनेट किया, वहीं मैरी कॉम ने माही का नाम दिया। आसिफ खान ने लव और कनिका के खिलाफ वोट किया लेकिन लव ने अमन और माही का नाम लिया। काजी तौकीर ने इस हफ्ते लव गिल और कनिका को वोट किया है और गुल्लू ने सिर्फ यंग डीएसए का नाम लिया। अरिश्फा ने गुल्लू और कनिका को नॉमिनेट कर दिया और आम्रपाली दुबे ने अमन और काजी के खिलाफ वोट किया। यंग डीएसए ने गुल्लू और माही के खिलाफ वोट किया और कनिका ने लॉलीपॉप वाले मुद्दे को उठाते हुए काजी और अरिश्फा के खिलाफ वोट किया। अमन ने काजी और लव और स्काउट ने काजी और माही के खिलाफ वोट किया है।
किस कंटेस्टेंट से इरिटेट हुए घरवाले? सलमान खान ने दी झगड़े की नई वजह
इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट नॉमनेट?
अब बात करते हैं उन खिलाड़ियों की जो बिग बॉस 20 के लीक्ड अपडेट्स के मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 20 में इस हफ्ते जिन खिलाड़ियों के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट आए हैं, वो हैं काजी तौकीर, माही, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम। दिलचस्प बात ये है कि मैरी, कनिका, लव, काजी और गुल्लू अभी तक शो के लिए काफी अच्छी टीआरपी ला रहे हैं, ऐसे में अगर इनमें से कोई बाहर हुआ तो शो की टीआरपी का ग्राफ भी गिर सकता है। देखना यह होगा कि ऑडियंस किसे घर भेजती है।
क्या बंद होने वाला है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’? स मोड़ पर खत्म होगी कहानी
