Home Viral22 सेकंड में खाई में समाई बेकाबू कार, एक की मौत… रोंगटे खड़े कर देने वाला LIVE वीडियो वायरल – uttarakhand accident car fall trenche dash cam video viral one dead ntc drmt

22 सेकंड में खाई में समाई बेकाबू कार, एक की मौत… रोंगटे खड़े कर देने वाला LIVE वीडियो वायरल – uttarakhand accident car fall trenche dash cam video viral one dead ntc drmt

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तराखंड के हाड़ी इलाके त्यूणी से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. 2 अक्टूबर 2026 को यहां एक भयानक हादसा हो गया जिसमें एक शख्स की मौत भी हो गई. 

इस हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों का एक सुहाना सफर महज 22 सेकंड के भीतर मौत के खौफनाक मंजर में बदल गया.

वीडियो में पहले दिखाई देता है कि पहाड़ी रास्ते पर एक तेज रफ्तार कार आगे बढ़ रही है. अचानक ड्राइवर का कंट्रोल गाड़ी से छूट जाता है. बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर खाते हुए सीधे 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरती है. कार के अंदर लगे डैशबोर्ड कैमरे में ये पूरा हादसा कैद हो गया.

इस हादसे के वक्त कार में दुर्गेश चौधरी, सुनील और ऋषभ सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें: शहीद को लेकर जा रही एंबुलेंस को वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

मौके पर ही एक शख्स की मौत

इस हादसे में दुर्गेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की, वहीं दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment