Home Bigg Boss 20मेरे अंदर औरत थी, आपने कंट्रोल खो दिया… लड़की बनें काजी तौकीर को मनीष ने बांहों में लेकर किया डांस; फिर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

मेरे अंदर औरत थी, आपने कंट्रोल खो दिया… लड़की बनें काजी तौकीर को मनीष ने बांहों में लेकर किया डांस; फिर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों एंटरटेनमेंट के साथ ड्रामा भी खूब देखने को मिल रहा है। शो के एंटरटेनर काजी तौकीर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में हैं। इस बार काजी का ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वह लहंगा, ब्लाउज और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर लड़की के गेटअप में नजर आए। घरवालों ने उनके इस लुक को खूब एंजॉय किया। लेकिन कुछ ही देर में हंसी-मजाक का माहौल गंभीर विवाद में बदल गया। काजी ने मनीष गोयल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

लहंगा पहनकर काजी बने हीरोइन

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने लहंगा और ब्लाउज पहना हुआ था। सिर पर दुपट्टा ओढ़कर उन्होंने पूरा लड़की वाला गेटअप लिया। काजी को इस अवतार में देखकर घरवाले हैरान रह गए। सभी ने हूटिंग करके उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं माही विज समेत घर की दूसरी लड़कियां उनके इस लुक पर फिदा नजर आईं। माही ने तो काजी को हीरोइन का टैग तक दे दिया।

काजी भी अपने इस नए अवतार को खूब एंजॉय करते दिखे। उन्होंने मनीष गोयल के साथ मस्ती शुरू कर दी। मनीष ने भी उनका साथ दिया और उन्हें अपनी बांहों में लेकर डांस करने लगे। इसके बाद मनीष काजी को खींचकर वॉशरूम के अंदर ले गए और दरवाजा लॉक कर दिया। उस समय घरवालों के लिए यह पूरा मामला हंसी-मजाक का हिस्सा था।

काजी ने मनीष पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

हालांकि, इस मस्ती ने जल्द ही विवाद का रूप ले लिया। प्रोमो में आगे काजी तौकीर मनीष गोयल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मनीष की हरकत उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। काजी ने अपनी बात रखते हुए कहा, ”आपने जो हरकत की है, वो मुझे चुभ गई है। कल आपने कंट्रोल खो दिया था। वो मेरी बॉडी थी। मेरे अंदर एक औरत आई थी। आपने वो औरत पकड़ ली।”

काजी की यह बात सुनकर मनीष भड़क गए। उन्हें लगा कि काजी मजाक को बेवजह गंभीर बना रहे हैं। मनीष ने गुस्से में कहा कि काजी खुद कुछ करें तो वह मस्ती है, लेकिन कोई दूसरा वैसा करे तो गलत हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं और काजी को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

मनीष ने माही विज के सामने निकाली भड़ास

काजी के आरोपों से मनीष काफी नाराज दिखाई दिए। वह बेडरूम में पहुंचे और माही विज के सामने अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने गुस्से में काजी की बातों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाए तो यह किस तरह की बातचीत है। मनीष ने कहा कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं और उनके साथ वुमन कार्ड नहीं खेलना चाहिए।

इस पूरे विवाद में दोनों के अपने-अपने तर्क सामने आए। एक तरफ काजी अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे, तो दूसरी तरफ मनीष ने आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया। अब इस मामले को लेकर घर के बाकी सदस्यों का क्या रुख रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीकेंड का वार पर टिकी नजरें

काजी के इस अंदाज और मनीष के साथ हुए विवाद का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स काजी के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस पूरे घटनाक्रम को बिग बॉस का नया ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहली बार किसी मेल कंटेस्टेंट को वुमन कार्ड खेलते देखा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment