Home Bigg Boss 20स्‍काउट OP को म‍िली बड़ी सजा, बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए किया नॉम‍िनेट, कभी भी हो सकता है एविक्‍शन! जानिए सबकुछ – bigg boss takes strict action against scout 4 major punishments after his physical fight with yung dsa

स्‍काउट OP को म‍िली बड़ी सजा, बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए किया नॉम‍िनेट, कभी भी हो सकता है एविक्‍शन! जानिए सबकुछ – bigg boss takes strict action against scout 4 major punishments after his physical fight with yung dsa

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में स्काउट एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार बिग बॉस ने स्काउट को तगड़ी सजा दे दी है। शो के लाइव फीड के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच बातें हद से आगे निकल गईं।

Bigg Boss takes STRICT action against Scout
बिग बॉस 20 स्काउट को मिली सजा
‘बिग बॉस 20’ के अंदर का कैप्टेंसी टास्क ने तब अलग मोड़ ले लिया जब स्काउट OP और यंग के बीच तीखी बहस हो गई। बात गाली-गलौच से शुरू हुई और फिर हालात और बदतर नजर आए। अब बिग बॉस ने स्काउट के लिए चार सजा का ऐलान कर दिया है और वे पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट्स ने हदें पार की हैं। इस घटना के बाद से घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों कंटेस्टेंट के बीच गाली-गलौज हुई, जिसके बाद स्काउट OP ने लड़ाई के दौरान यंग DSA को धक्का दे दिया । इस घटना से घरवालों के बीच टेंशन बढ़ गई और बिग बॉस को बीच में आकर टास्क रोकना पड़ा। हालांकि स्काउट ओपी बाद में यंग DSA के पास गए और अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। हालांकि, बिग बॉस ने उसके लिए चार सजाएं अनाउंस कीं।

ये लड़ाई कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड के दौरान हई

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ये लड़ाई कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड के दौरान हई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उदिति सिंह एक रोबॉट चेयर पर बैठी हैं। टीम A का काम उन्हें इतना इमोशनल करना था कि वे रो पड़ें। अब स्काउट ने उदिति सिंह की फैमिली फोटो का एक कोना हल्का सा जलाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। उनका ऐसा करना गुल्लू और यंग को अच्छा नहीं लगा और वे उन्हें टोकते रहे लेकिन उन्होंने उनकी एक भी न सुनी।

स्काउट अपना आपा खो बैठे, उन्होंने गुस्से में यंग को धक्का दे दिया

स्काउट ओपी ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा। उनकी बहस लगातार जारी रही। बात बढ़ने लगी और फिर स्काउट और यंग एक-दूसरे को गालियां देने लगे। लेकिन बहस यहीं नहीं रुकी और स्काउट अपना आपा खो बैठे। उन्होंने गुस्से में यंग को धक्का दे दिया। यंग ने आखिरकार अपने मन की बात उनसे कह दी। उन्होंने कहा कि वह अब उन्हें अपना दोस्त नहीं मानते। बात इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को बीच में आकर टास्क रोकना पड़ा। बिग बॉस ने स्काउट को बेडरूम एरिया में रहने के लिए कहा और यंग को गार्डन में जाने के लिए कहा गया।

आम्रपाली चाहती थीं कि यंग बिग बॉस से शिकायत करें

जब वह शांत हो गया तो स्काउट यंग के पास गए और उन्हें धक्का देने के लिए उनसे माफी मांगी। यंग बिल्कुल इस मूड में नहीं थे लेकिन आखिरकार उन्होंने स्काउट को माफ कर दिया। आम्रपाली, इस तरीके से सहमत नहीं थीं जैसे यंग ने हालात को संभाला। उन्होंने कहा कि माफ करने पर दर्शकों को गलत मेसेज जा सकता है। वह चाहती थीं कि यंग बिग बॉस से स्काउट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहें। आम्रपाली ने यंग से यह भी कहा कि अगर बिग बॉस एक्शन नहीं लेते हैं, तो उन्हें शो छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए।

स्काउट को मिली चार सजा

फाइनली ‘बिग बॉस’ ने स्काउट के लिए चार सजा सुनाई। वह अब पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड रहेंगे और अब कैप्टेंसी के किसी भी टास्क में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसी के साथ उनके पास घर में कोई भी स्पेशल पावर पाने का मौका भी नहीं रहेगा। इन सबके अलावा आखिरी सजा में ‘बिग बॉस’ को किसी भी समय स्काउट को निकालने का अधिकार देती है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें