Home Hollywoodमोटा बजट और हॉलीवुड लेवल VFX, इन 5 हिंदी फिल्मों का बेसब्री से है इंतजार, Bollywood Hindi News

मोटा बजट और हॉलीवुड लेवल VFX, इन 5 हिंदी फिल्मों का बेसब्री से है इंतजार, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


हिंदी फिल्मों की ऑडियंस को भी अब ग्लोबल सिनेमा का चस्का लग चुका है, शायद यही वजह है कि बहुत एवरेज फिल्मों के लिए ऑडियंस थिएटर्स का रुख नहीं कर रही हैं।

अब वह दौर गया जब हर छोटी-बड़ी फिल्म के लिए ऑडियंस थिएटर्स का रुख कर लिया करती थी। अब या तो कॉन्टेंट अच्छा होना चाहिए, या फिर फिल्म में वो बिग स्क्रीन वैल्यू होनी चाहिए जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघर की टिकट खरीदें। एवरेज फिल्मों के लिए ओटीटी नया ठिकाना बन चुका है। यही वजह है कि मेकर्स भी बड़े बजट की फिल्मों और उनमें हाई क्वालिटी VFX देने पर काम कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी अपकमिंग टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिनमें हमें हाई क्वालिटी VFX वर्क देखने को मिल सकता है और इसी वजह से इन फिल्मों का बजट भी काफी ज्यादा रहने वाला है।

रामायण (पार्ट-1 और पार्ट-2)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, सई पल्लवी, सुपरस्टार यश, विवेक ओबेरॉय और सनी देओल जैसी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है। फिल्म का VFX वर्क DNEG संभाल रहा है, जिसकी फिल्मों ने अभी तक कई बार ऑस्कर जीता है। फिल्म के ट्रेलर से ही साफ हो गया है कि बाकी चाहे कुछ भी हो, लेकिन VFX वर्क बहुत कमाल का रहने वाला है। यही वजह है कि फिल्म का बजट भी काफी मोटा है। इस फिल्म के दोनों पार्ट बनाने में कुल मिलाकर 4 हजार करोड़ के करीब खर्चा आएगा।

वाराणसी

एसएस राजामौली का नाम ही किसी फिल्म के साथ जुड़ जाए तो ऑडियंस खिंची चली जाती है। बाहुबली, मगधीरा और RRR जैसी फिल्में बना चुके राजामौली अब ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और साफ है कि VFX वर्क बहुत कमाल का रहने वाला है। इस फिल्म की कहानी काफी डीप रखी गई है और खबरों की मानें तो इसे बनाने में 1200 से 1400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रामायण के बाद यह मूवी की ऑडियंस की मोस्ट अवेटेड लिस्ट में शुमार है।

राका

अल्लू अर्जुन लीजेंडरी एक्टर हैं और पुष्पा और पुष्पा-2 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट दे चुके हैं। अभी वह साउथ के स्टार डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर फिल्म राका पर काम कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ मिलकर जवान जैसी सुपरहिट मूवी बना चुके एटली की तुलना लोग राजामौली के साथ करते हैं और खबर है कि उन्होंने राका में हॉलीवुड लेवल VFX इस्तेमाल किए हैं। इस फिल्म को बनाने में एटली ने करीब 1000 करोड़ रुपये लगा दिए हैं। लेकिन क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

कल्कि – 2898 AD (Part-2)

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि को भले ही इसके धीमे स्क्रीनप्ले और बोरिंग फर्स्ट हाफ के लिए ट्रोल किया गया, लेकिन फिर भी लोगों को यह पसंद आई थी। फिल्म का पार्ट-1 बहुत दिलचस्प जगह पर खत्म हुआ था और उसके बाद से अभी तक दर्शक इस फिल्म के पार्ट-2 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पार्ट-2 में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार हमें पार्ट-1 से भी कहीं बेहतर VFX देखने को मिलेंगे।

लव एंड वॉर

बॉलीवुड में अगर संजय लीला भंसाली ने किसी फिल्म को हाथ लगा दिया तो यह अपने आप ही बिग स्क्रीन मैटेरियल हो जाती है। विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ मिलकर भंसाली बीते काफी वक्त से ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को बनाने में करीब सवा चार करोड़ रुपये लगाया गया है। फिल्म में बहुत आला दर्जे का VFX वर्क देखने को मिलेगा और इसकी कहानी क्योंकि एक बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित है, तो देखना होगा कि क्या यह लोगों को पसंद आती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment