विजय सेतुपति स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब खुद अभिनेता ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है। विजय ने पुष्टि की है कि ‘महाराजा 2’ पर काम चल रहा है।
साउथ एक्टर ने बताया कि निर्देशक निथिलन समीनाथन ने उन्हें फिल्म के सीक्वल की कहानी भी सुना दी, जो उन्हें बहुत खूबसूरत लगी। इसी बातचीत में अभिनेता ने फिल्म के हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी बात की।
