रामायण फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में अपडेट आया कि अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा री रिलीज हो रही है वो भी तभी जब रामायण रिलीज हो रही है।
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में खबर आई कि अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा री रिलीज हो रही है और वो भी उस वक्त जब रामायण रिलीज हो रही है। इस वजह से बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबर आने लगी। अब मोहरा फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय ने इस पर अपनी बात रखी है।
मोहरा को री रिलीज करने पर बोले राजीव
राजीव ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘हां ये सही है कि मोहरा री रिलीज हो रही है, लेकिन बहुत ही लिमिटेड। देश के छोटे और सिंगल स्क्रीन में। यह लगभग 6 महीने के पीरियड में अलग-अलग सेंटर में कंटीन्यू रहेगा। तो मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जोरा’ (जो 23 अक्टूबर को फिर से रिलीज हुई है) भी ऐसा ही करेगी। शायद मेरी बाकी पुरानी फिल्में भी ऐसा ही करें।’
राजीव ने यह भी बतया कि क्यों उन्होंने अपनी री रिलीज फिल्मों को मल्टीप्लेक्स से दूर रखा है। उनके मुताबिक जो हाई टिकट प्राइज और वर्चुल प्रिंट फी जो सिनेमा चेन चार्ज करते हैं वो पुरानी फिल्मों के बिजनेस में इफेक्ट करता है।
पीवीआर और दूसरे मल्टीप्लेक्स में रिलीज नहीं होगी मूवी
राजीव बोले, ‘ये फिल्में पीवीआर और दूसरे मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं होंगी जहां प्राइज ज्यादा हैं और जहां वर्चुल प्रिंट फी चार्ज करते हैं सिनेमा में। पुरानी फिल्में लाखों बार देखी जा चुकी हैं और असल में इनसे होने वाला बिजनेस ना के बराबर है। मैं बस इसे एक्सरसाइज के तौर पर कर रहा हूं और जाहिर सी बात है कि रिपीट फन फिल्में कम ही चलती हैं। आपको फिल्मों को पूरे भारत में लगातार घुमाते रहना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो समय के साथ कुल कमाई एक रिस्पेक्टेबल आंकड़े तक पहुंच सकती है।’
रामायण से क्लैश पर बोले
राजीव ने रामायण से बॉक्स ऑफिस क्लैश पर कहा, ‘मैं रामायण के क्लैश के लिए नहीं आ रहा हूं क्योंकि सब दिवाली पर दूर हो गए हैं। सिर्फ छोटे सेंटर में ओपनिंग है और मैं इसका ही फायदा उठाना चाहता हूं। इसके अलावा जो ये डेट है री रिलीज की वो काफी शुभ है किसी चीज की शुरुआत के लिए। खैर, रामायण देश के सभी सिनेमाघरों को बुक नहीं कर सकती।’
राजीव ने यह भी कहा कि हो सकता है कि मोहरा को मुंबई में एक स्क्रीन भी ना मिले। वह बोले, ‘हो सकता है कि मुंबई में मोहरा के लिए सिनेमा ना हो तो फिर इस हिसाब से कोई क्लैश नहीं होगा। ये पुरानी फिल्में अब घिस-पिट चुकी हैं, लेकिन दर्शकों के एक खास सेक्शन में ऐसी फिल्मों के लिए हमेशा दिलचस्पी बनी रहती है। इसी वजह से हम मोहरा को री रिलीज कर रहे हैं।’