एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् पार्ट 1 के शोज सिनेमाघरों में हाउसफुल जा रहे हैं, यहीं वजह है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही गर्दा उड़ा चुकी है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों के अंदक नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म नें 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है, तो वहीं दुनियाभर में तो मूवी ने बुलेट ट्रेन वाली रफ्तार पकड़ कर डबल सेंचुरी मार दी है। मूवी ने वर्ल्डवाइड और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में कितनी कमाई की, देखें आंकड़ें।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बरसे धड़ाधड़ नोट
पहले दिन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायणम् ने 155 करोड़ के साथ गजब की ओपनिंग लेते हुए सफलता का परचम लहराया था और अब दूसरे ही दिन नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई ग्लोबल स्तक पर कर ली है।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 221.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। हालांकि, फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई के फाइनल आंकड़ें दिन तक आएंगे।

विदेशो में लोगों ने बरसाया खूब प्यार
रामायणम् को भारत में जितना प्यार मिल रहा है। उतना ही पसंद विदेशों में भी मूवी को किया जा रहा है। पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 50 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली मूवी ने दूसरे ही दिन 86.25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। यूएस का मार्केट यश स्टारर फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ है। नॉर्थ अमेरिका में मूवी ने 16.8 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूवी का वहां पर तगड़ा रिस्पॉन्स है।

वहीं यूके में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहां पर रामायणम् ने ऑल टाइम रिकॉर्ड ओपनिंग सेट की है। फर्स्ट डे पर ब्रिटेन में फिल्म ने 3.89 करोड़ रुपए कमाए। इन देशों के अलावा जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, मिडिल ईस्ट में भी मूवी का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है। रामायणम् के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो मूवी ने नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ किया है। मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 134 करोड़ तक का हुआ है।
