रणबीर कपूर की ‘रामायण’दिवाली से ठीक पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का इतना बज बन गया था कि इसकी एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड बनाए. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो ये जमकर कमाई भी कर रही है. शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा और ये 100 करोड़ के पार हो गई. अब तीसरे दिन भी फिल्म से धमाका करने की उम्मीद है. उससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
‘रामायण’ ने दो दिनों में कितना किया कलेक्शन?
- बता दें कि ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी.
- वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने 48.05 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘रामायण’की भारत में 2 दिनों की कुल नेट कमाई अब 112.90 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 134.80 करोड़ रुपये हुई है.
‘रामायण’ तीसरे दिन कितना कर रही कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 3 Live Updates)
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के तीसरे दिन सुबह 10 बजे तक 7.50 करोड़ कमा लिए हैं.
- फिलहाल ये फिल्म 4 हजार 564 शोज में चल रही है.
- इसका कुल कलेक्शन अब 120.40 करोड़ रुपये हुआ है.
| ‘रामायण’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 3 | 7.50 करोड़ (सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन) | – |
| कुल कलेक्शन | 120.40 करोड़ |
नोट: फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में कितना कमाया?
‘रामायण’ को विदेशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बतादें कि फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज में 35.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल कमाई .86.25 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 221.05 करोड़ तक पहुंच गई है.
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई शामिल हैं.
