
गौहर खान और लव गिल
Bigg Boss 20:‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में स्काउट और यंग के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी. हालांकि बाद में दोनों के बीच पैचअप भी हो गया. इस पूरे तनाव के बीच स्काउट काफी परेशान नजर आए. और उन्होंने अपना सिर तक मुंडवा लिया. स्काउट की इस हालत को देखकर घरवाले भी हैरान रह गए. जिसके बाद घर के अंदर और बाहर हर कोई लव गिल के रवैये पर सवाल उठाने लगा है. अब इस मामले में ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने भी एंट्री ली है. और लव गिल को जमकर लताड़ लगाई है.
विवाद तब बढ़ा जब हालिया एपिसोड में कनिका मान ने लव गिल से बातचीत की. और उन्हें कहा कि स्काउट के मन में उनके लिए खास फीलिंग्स हैं. और जब वो उनसे बात नहीं करतीं तो स्काउट परेशान हो जाते हैं. इस पर लव ने साफ कह दिया कि उन्होंने इस रिश्ते को कभी उस नजर से नहीं देखा. और वो दोनों भाई-बहन जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं. इसके बाद लव ने स्काउट से भी कहा कि यह गलत है और वो उन्हें अपनी बहन न कहें.
गौहर ने लव गिल की लगाई क्लास
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लिखी- ”लव गिल का ऐसे नाटक करना जैसे उन्हें कुछ नहीं पता और स्काउट को मुश्किल में डालना बेहद बेकार था. यह गलत है, यह गलत है. अरे, जब बाहर की पूरी दुनिया ने आपको इस बारे में समझने के लिए कहा था, तब आपने यह नहीं कहा था कि हमें एक-दूसरे से दूर रहना चाहिए. जैसे ही स्काउट डिस्टर्ब हुआ, तो भाई-बहन के रिश्ते की कोई जिम्मेदारी भी नहीं बची??? अगर दूर रहना था तो पहले सोचना चाहिए था, न कि तब जब वह अपने सबसे निचले इमोशनल स्टेज में हो.”
गौहर की स्टोरी
दरअसल लव गिल के इस अचानक बदले रुख पर गौहर खान का गुस्सा फूट पड़ा है. गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लव की हरकतों को बेहद गलत बताया है. गौहर के मुताबिक, अगर दूर रहना था तो पहले सोचना चाहिए था. न कि तब जब वह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. गौहर खान हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर बोलने के लिए आम्रपाली की तारीफ भी की है.


