Last Updated:
‘रामायण’ दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. दशहरे से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई और इसने करोड़ों रुपये का प्री-रिलीज में कारोबार किया. चलिए उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने प्री-रिलीज में रिकॉर्ड बनाए, जिससे ‘रामायण’ अभी भी दूर है.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश की फिल्म ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. रिलीज से करीब 16 दिन पहले मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के लिए खिड़की खोल दी थी. दशहरे जैसे बड़े मौके को प्री-रिलीज के लिए चुना गया. लेकिन अभी तक 7 दिनों के अंदर रणबीर कपूर की फिल्म 5 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं All Time Top Advance Booking की. इस लिस्ट में एडवांस बुकिंग के पहले दिन की बंपर कमाई और बिक्री के बारे में बताया जाता है. इस लिस्ट के हिसाब से अभी तक बाहुबली, धुरंधर 2, केजीएफ, पुष्पा और कल्कि जैसी फिल्मों टॉप पर है. चलिए अब बताते हैं रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के दिन कितनी सेल की थी.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण की एडवांस बुकिंग दशहरे पर शुरू हुई थी. 20 अक्टूबर को इसने पहले दिन 2.46 लाख टिकटों को सेल की. 5,659 शोज के लिए ये बिक्री हुई और इस हिलाज से 13.30 Cr करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
Add News18 as
Preferred Source on Google
IMDb लिस्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में नंबर वन पर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है. जिसने एडवांस बुकिंग में 25,000 शो के लिए 55 लाख टिकट बिके थे और ग्रॉस कलेक्शन 118 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था.
IMDb के अनुसार, ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एडवांस बुकिंग में 29,862 शो के लिए करीब 36.85 लाख टिकट बिके और ग्रॉस कलेक्शन 105.51 करोड़ रुपये रहा. वहीं प्रभास-अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए 20,092 शो में करीब 29.91 लाख टिकटों की बिक्री और 76.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया.
अब आते हैं ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्री-रिलीज के आंकड़ों पर. इसके 10 लाख से ज्यादा टिकट बिके और 42.66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ, जबकि इसके रिलीज के पहले दिन का अलग आंकड़ा 53 करोड़ रुपये दिया गया है.
अब लिस्ट के हिसाब से देखें तो रणबीर कपूर धुरंधर से लेकर कल्कि तक से पिछड़े नजर आते हैं. उनकी फिल्म पहले दिन ढाई से 3 लाख टिकटे बेचने में कामयाब हुई जबकि दूसरी फिल्मों का ये आंकड़ा कई गुना ज्यादा है.
धुरंधर, कल्कि, पुष्पा से लेकर बाहुबली द कन्क्लूजन तक… ये सभी फिल्में बिग बजट फिल्में थीं. लेकिन रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जो इन सभी फिल्मों को चीरते हुए आगे निकल जाता है.
इतने बड़े बजट के साथ इतनी ही ताबड़तोड़ कमाई करनी होगी, तभी नमित मल्होत्रा की रामायण हिट हो सकेगी. नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर रामायण को प्रोड्यूस किया है. दोनों ने देश से लेकर विदेशों तक इसे प्रमोट करने में जी-जान लगा दी है. अब देखना ये है कि दिवाली पर ये क्या रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है या नहीं.
