Home Box OfficeJailer 2 Collection: नौ दिन में ही रजनीकांत की टॉप-2 फिल्‍म, अगले 48 घंटों में ‘बाहुबली’, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड चूर – jailer 2 collection worldwide day 9 becomes rajinikanth top-2 film in just nine days will beat baahubali gadar 2 records in next 48 hours

Jailer 2 Collection: नौ दिन में ही रजनीकांत की टॉप-2 फिल्‍म, अगले 48 घंटों में ‘बाहुबली’, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड चूर – jailer 2 collection worldwide day 9 becomes rajinikanth top-2 film in just nine days will beat baahubali gadar 2 records in next 48 hours

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा दी है। नौ द‍िनों में ही यह सुपरस्‍टार के करियर की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन चुकी है। यही नहीं, यह वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 फ‍िल्‍मों की दहलीज पर आ गई है। इसने ‘सुल्‍तान’ और ‘सलार’ को पछाड़ द‍िया है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 9 Worldwide
Jailer 2 Collection: नौ दिन में ही रजनीकांत की टॉप-2 फिल्‍म, अगले 48 घंटों में ‘बाहुबली’, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड चूर
सुपरस्‍टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर दशहरे की छुट्टियां खत्म होने के बाद धूम मचा रही है। नेल्‍सन दिलीपकुमार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने नवरात्रि का भरपूर फायदा उठाया। अब 9 दिनों में इसकी वर्ल्‍डवाइड कमाई ₹628 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसी के साथ यह साल 2018 में रिलीज ‘2.0’ के बाद रजनीकांत की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है। यही नहीं, शुक्रवार को इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 20 भारतीय फिल्मों की लिस्‍ट की दहलीज पर भी कदम रख दिया है। में भी जगह बना ली है। इस दौरान इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वीकेंड में जहां यह ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ देगी, वहीं सलमान खान की ‘सुल्‍तान’ और प्रभास की ‘सलार’ का रिकॉर्ड पीछे छूट चुका है।

साल 2023 में रिलीज ‘जेलर’ के सीक्‍वल ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक है। शुक्रवार को तमिल वर्जन के लिए सिनेमाघरों में कुल ऑक्यूपेंसी 34.77% रही। 9वें दिन भी जहां तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ वर्जन मिलाकर 10.12 लाख से अध‍िक दर्शकों ने थ‍िएटर जाकर यह फिल्‍म देखी है, वहीं नौ दिनों में अब तक 23,065,654 (2.30 करोड़) से अध‍िक फुटफॉल दर्ज किया है।

‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 9वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने देश में चार भाषाओं को मिलाकर ₹14.50 करोड़ का नेट बिजनस किया है। एक दिन पहले गुरुवार को ₹17.15 करोड़ की कमाई हुई थी। इसके साथ ही, भारत में ‘जेलर 2’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹408.55 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹348.85 करोड़ हो गया है। जबकि ओवरसीज मार्केट में अब तक ₹219.50 करोड़ की धुआंधार कमाई के साथ ‘जेलर 2’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹628.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

‘जेलर 2’ बनी रजनीकांत की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म

‘जेलर 2‘ अब दुनियाभर में रजनीकांत की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है। इसके आगे अब सिर्फ ‘2.0’ है, जिसने साल 2018 में ₹691 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। तमिल फिल्‍मों से तुलना करें तो इसने अपने पिछले पार्ट ‘जेलर 2’ की (₹604 करोड़) और थलपति विजय की ‘लियो’ (₹605 करोड़) की कमाई को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। थलाइवा की पिछली फिल्‍म ‘कुली’ ने लाइफटाइम ₹518.00 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड बिजनस किया था।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-20 लिस्‍ट में होगी एंट्री

‘जेलर 2’ महज 9 दिनों में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ‍िल्मों की टॉप-20 लिस्ट की दहलीज पर कदम रख चुकी है। अभी यह 21वें नंबर पर है। इसने सलमान खान की ‘सुल्‍तान’ (₹627.82 करोड़) और प्रभास की ‘सलार’ (₹617.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। लिस्‍ट में 20वें नंबर पर ‘बाहुबली’ (₹650 करोड़) है, जबकि 19वें नंबर पर सनी देओल की ‘गदर 2’ (₹686 करोड़), बहुत संभव है कि आने वाले दो-चार दिनों में ‘जेलर 2’ इन दोनों को भी श‍िकस्‍त दे दे।

वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-25 फिल्‍में

  1. दंगल – ₹2,070 करोड़
  2. धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
  3. बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
  4. पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़
  5. धुरंधर – ₹1,307 करोड़
  6. RRR – ₹1,230 करोड़
  7. KGF 2 – ₹1,215 करोड़
  8. जवान – ₹1,160 करोड़
  9. पठान – ₹1,055 करोड़
  10. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
  11. बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
  12. एनिमल – ₹915 करोड़
  13. सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़
  14. स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़
  15. कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़
  16. छावा – ₹808 करोड़
  17. PK – ₹792 करोड़
  18. 2.0 – ₹691 करोड़
  19. गदर 2 – ₹686 करोड़
  20. बाहुबली – ₹650 करोड़
  21. जेलर 2 – ₹628.05 करोड़
  22. सुल्‍तान – ₹627.82 करोड़
  23. सलार – ₹617.75 करोड़
  24. लियो – ₹605.90 करोड़
  25. जेलर ₹604.74 करोड़

‘जेलर 2’ का बजट और कास्‍ट

‘जेलर 2’ का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार का है। फिल्‍म का बजट करीब ₹350 करोड़ है। इस लिहाज से फिल्‍म इस वीकेंड देश में अपना लागत वसूलकर मुनाफा कमाने लगेगी। ‘जेलर 2’ की कास्‍ट में रजनीकांत के अलावा, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, शिवराजकुमार, अन्ना राजन, जतिन सरना, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन भी हैं। इनमें से ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो रोल में हैं।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें