Home Hollywood‘रामायण’ देख सनी देओल हुए इंप्रेस, फिल्म की जमकर की तारीफ, बोले- ‘हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर है’

‘रामायण’ देख सनी देओल हुए इंप्रेस, फिल्म की जमकर की तारीफ, बोले- ‘हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर है’

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पार्ट 1, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक सभी फिल्म की जमकर साराहना कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर सनी देओल ने फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

सनी देओल ने लोगों से अपील की फिल्म जरूर देखें. इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर बताया है.

‘रामायण’ देख सनी देओल हुए इंप्रेस
हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया और सभी हिंदुस्तानियों से इसे देखने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी ‘रामायण’ देखी है और मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई. मैं हर हिंदुस्तानी से अपील करता हूं कि वह यह फिल्म जरूर देखे.’

एक्टर ने आगे कहा, ‘ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि उनसे बेहतर है. इसके स्पेशल इफेक्ट्स दर्शकों को उस दौर में ले जाते हैं. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि आप सिनेमाघरों में जाकर ये फिल्म जरूर देखें.’

रामायण में हनुमान बनेंगे सनी देओल
फिल्म देखने वाले दर्शकों को इसके पोस्ट-क्रेडिट सीन में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला. दरअसल, फिल्म के आखिरी सीन में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आए. इस सीन के जरिए पहली बार उनके किरदार की झलक दिखाई गई है. हालांकि, इस दौरान उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता, लेकिन आखिरी हिस्से में एक वाइड शॉट में वो हाथ में गदा लेकर आसमान में उड़ते नजर आते हैं और ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाते हैं.

फिल्म में हनुमान की एंट्री दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी, जो साल 2028 में रिलीज होगा. 

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले नितेश तिवारी ने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर लिखा है. वहीं, नमित मल्होत्रा और यश ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं.

इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, शोभना कैकसी और काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment