Home Box OfficeRamayana Movie Collection: तीसरे दिन कमाई में रॉकेट सी तेजी, भगवान राम की महागाथा के आगे ‘जवान’, ‘एनिमल’ ध्‍वस्‍त – ramayana movie collection day 3 worldwide ranbir kapoor yash epic film massive jump on saturday beats jawan and animal

Ramayana Movie Collection: तीसरे दिन कमाई में रॉकेट सी तेजी, भगवान राम की महागाथा के आगे ‘जवान’, ‘एनिमल’ ध्‍वस्‍त – ramayana movie collection day 3 worldwide ranbir kapoor yash epic film massive jump on saturday beats jawan and animal

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश की ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने तीसरे दिन बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इसने शनिवार को ओपनिंग डे से भी अध‍िक का बिजनस कर चौंका द‍िया है। यही नहीं, तीसरे द‍िन कमाई के मामले में ‘रामायणम्’ ने शाहरुख की ‘जवान’ और रणबीर की ही ‘एनिमल’ को पछाड़ द‍िया है।

Ramayana Box Office Collection Day 3
Ramayana Movie Collection: तीसरे दिन कमाई में रॉकेट सी तेजी, भगवान राम की महागाथा के आगे ‘जवान’, ‘एनिमल’ ध्‍वस्‍त
नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने तीसरे दिन बॉक्‍स ऑफिस पर ओपनिंग डे से भी अध‍िक कमाई कर जादू कर दिया है। जी हां, आम तौर पर जहां यह देखा गया है कि दिवाली के त्‍योहार से ठीक पहले फिल्‍मों का कमाई करना मुश्‍क‍िल है, वहीं रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश की इस महाकाव्‍य फिल्‍म ने शनिवार को चौंका दिया है। तीसरे दिन फिल्‍म की कमाई में जहां 45.3% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ और रणबीर कपूर की ही ‘एनिमल’ को पछाड़ दिया है। तीन दिनों में ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹375 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर ली है।

नमित मल्‍होत्रा और यश के प्रोडक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1‘ बीते गुरुवार 05 नवंबर को दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई थी। देश में ₹50.08 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के साथ रिलीज इस फिल्‍म ने पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर सभी 5 भाषाओं को मिलाकर ₹64.85 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया। इसके अगले दिन धनतेरस पूरा के कारण कमाई गिरी। लेकिन फिर भी इस महाकाव्‍य पर ₹48.05 करोड़ की धनवर्षा हुई। अब तीसरे दिन छोटी दिवाली के मौके पर कमाई में धमाकेदार 45.3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

‘रामायणम्’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, तीसरे दिन शन‍िवार को ‘रामायणम्’ ने देश में 23696 शोज से शानदार ₹69.80 करोड़ की नेट कमाई की है। इसमें सबसे अध‍िक ₹53.00 करोड़ की नेट कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। जबकि कन्नड़ से ₹6.30 करोड़, तेलुगू से ₹6.00 करोड़, तमिल से ₹2.50 करोड़ और मलयालम से ₹2.00 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस तरह भारत में अब तक का ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने कुल ₹218.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹182.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹64.85 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹48.05 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹69.80 करोड़

‘रामायणम्’ ने तीसरे दिन ‘जवान’ और ‘एनिमल’ को पटका

भगवान राम और मां सीता की पावन कहानी पर बनी ‘रामायणम्’ ने तीसरे दिन की कमाई में शाहरुख खान की ‘जवान’ और रणबीर की खुद की ‘एन‍िमल’ को करारी मात दी है। ‘जवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन ₹68.72 करोड़ और ‘एनिमल’ ने ₹63.46 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। अजय देवगन की हालिया रिलीज ‘दृश्‍यम 3’ ने तीसरे दिन ₹61.00 करोड़ की कमाई की थी।

‘रामायणम्’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

नमित मल्‍होत्रा और यश ने ‘रामायणम्’ को दुनिया के 100 से अध‍िक देशों में 59000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर ग्रैंड रिलीज किया है। यह पहली बार जब कोई भारतीय फिल्‍म इतने बड़े स्‍तर पर रिलीज हुई हो। फिल्‍म का बोलबाला विदेशों में भी खूब दिख रहा है। सिर्फ तीसरे दिन ही इसने विदेशों में ₹60.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि अब तक ओवरसीज मार्केट से कुल ₹157.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इसके साथ ही, ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹375.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन भी कर लिया है।

‘रामायणम्’ की विदेशों में कमाई का ब्‍यौरा

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹51.25 करोड़ ग्रॉस
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹46.00 करोड़ ग्रॉस
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹60.00 करोड़ ग्रॉस

तीन दिनों में किस भाषा से हुई कितनी कमाई

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘रामायणम्’ ने तीन दिनों में सबसे अध‍िक ₹136.00 करोड़ की नेट कमाई हिंदी वर्जन से की है, जो कुल कमाई का 74.4% है। इसके बाद ₹18.70 करोड़ की कमाई कन्‍नड़ वर्जन से हुई है। इसमें कन्‍नड़ भाषी क्षेत्रों में यश के स्‍टारडम का बड़ा हाथ है। तेलुगू वर्जन से फिल्‍म ने अब तक ₹16.75 करोड़ का बिजनस किया है। ₹6.60 की कमाई तमिल वर्जन से हुई है, जबकि ₹4.65 करोड़ का कारोबार मलयालम वर्जन से हुआ है।

तीसरे दिन रात के शोज में भी 51.77% पर दिखे दर्शक

शनिवार को ‘रामायणम्’ के शोज में औसतन 46.10% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। जबकि देर रात के शोज में भी 51.77% सीटों पर दर्शकों की मौजूदगी दिखी। दोपहर के शोज में यह सबसे अध‍िक 52.31% थी, जबकि शाम के शोज में 48.46% ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई।

‘रामायणम्’ की सोमवार से बढ़ेगी और अध‍िक कमाई

‘रामायणम् पार्ट 1’ का बजट ₹2000 करोड़ है। फिल्‍म के लिए सबसे अच्‍छी बात यह है कि सिनेमाघर से निकले दर्शक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिना फिल्‍म देखे शोर मचाने वालों की बात छोड़ दें, तो थ‍िएटर से निकले दर्शक बड़े पर्दे पर ‘रामायणम्’ को एक ग्रैंड विजुअल ट्रीट बता रहे हैं। यह फिल्‍म दो पार्ट में बननी हैं, लिहाजा पहले पार्ट में रावण की कहानी पर फोकस किया गया है। दिवाली जैसे बड़े त्‍योहार में अमूमन व्‍यस्‍तता अध‍िक होती है। ऐसे में कोई भी फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत कमाई नहीं कर पाती। लेकिन ‘रामायणम्’ तीन दिनों में अपवाद साबित हुई है। ऐसे में ट्रेड एक्‍सपर्ट्स यही मान रहे हैं कि त्‍योहार बीतने के बाद सोमवार से फिल्‍म की कमाई में और अध‍िक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें