Home Box Officeरामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, अबतक हुई इतनी कमाई

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, अबतक हुई इतनी कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


ramayana box office collection day 3

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (POSTER)

हैदराबाद: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण ने 155 करोड़ रुपये से वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली. रामायण ने भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड खत्म करने जा रही है. फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे दिन में चल रही है. फिल्म बीती 5 नवंबर को रिलीज हुई थी और अब शनिवार- रविवार के दिन इसके लिए बहुत खास है. अपने पहले वीकेंड में रामायण यकीनन 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती दिख रही है. इससे पहले जानेंगे कि फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की घरेलू और ग्लोबली कमाई कितनी हुई है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने तीसरे दिन 16,311 शोज से 42.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 13,964 शोज से 32.88 करोड़ रुपये, कन्नड़ के 693 शोज से 4.57 करोड़ रुपये, तेलुगु के 1,160 शोज से 3.48 करोड़ रुपये, तमिल के 494 शोज से 1.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इससे रामायण का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 155.47 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, रामायण ने खबर लिखे जाने तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

वीकेंड पर होगा धमाका

बता दें, रामायण अपने 5 दिनों के पहले वीकेंड पर भारत में आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूती नजर आ रही है. वहीं, क्योंकि आज शनिवार को फिल्म का दैनिक कलेक्शन इसके ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा करने की उम्मीद है. वहीं, संडे को दैनिक कलेक्शन का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. ऐसे में रामायण का पहला वीकेंड शानदार होने वाला है.

रामायण के बारे में

दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण का निर्देशन किया है. इसके निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, राघव जुयाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और शीबा चड्ढा अहम रोल में दिख रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा.



Source link

You may also like

Leave a Comment