{“_id”:”6ad5e33e3aacc54f0e0ac1ee”,”slug”:”riteish-deshmukh-telugu-debut-actor-work-in-ram-pothineni-movie-rapo23-2026-10-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रितेश देशमुख: बॉलीवुड के बाद अब तेलुगू सिनेमा में छाएंगे अभिनेता, राम पोथिनेनी की फिल्म में निभाएंगे ये किरदार”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

रितेश देशमुख
– फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म #RAPO23 के साथ रितेश अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया है।
खास बात यह है कि इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है और वहां रितेश भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। अब फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो सामने आया है, जिसमें राम पोथिनेनी अभिनेता रितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।
