Home Viralलड़की ने मेट्रो को बना दिया स्पा, बाथरोब पहने अंडर-आई पैच लगाती नजर आई ‘Spa Queen’ | Mumbai Metro Spa Bathrobe Girl Makeup Viral Video

लड़की ने मेट्रो को बना दिया स्पा, बाथरोब पहने अंडर-आई पैच लगाती नजर आई ‘Spa Queen’ | Mumbai Metro Spa Bathrobe Girl Makeup Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


Viral Video: भारत के अलग-अलग शहरों में चलने वाली मेट्रो के वीडियो (Metro Viral Video) अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के तो एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हुए हैं. कभी मेट्रो में रीलबाजी तो कभी दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान अश्लील हरकत के वीडियो सामने आए. अब मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जो काफी चर्चा में है. वीडियो में लग रहा है कि जैसे एक लड़की सीधे बाथरूम से निकलकर मेट्रो में आ गई है. वायरल वीडियो में लड़की बाथरोब पहने नजर आ रही है. साथ ही वह मेट्रो में सफर करने के दौरान ही अपनी आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाकर मेकअप करती हुई दिखाई दे रही है. 

मुंबई मेट्रो का लग रहा वायरल वीडियो

एक्स पर वीडियो शेयर करके लिखा गया कि दिल्ली मेट्रो में स्वागत है. लेकिन वायरल वीडियो मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की येलो लाइन का लग रहा है. क्योंकि वीडियो में मेट्रो के स्टेशन के नाम वाली स्क्रीन पर मोतीलाल ओसवाल मालाड- पश्चिम (Motilal Oswal Malad West) लिखा नजर आ रहा है. मेट्रो में बैठी लड़की बाथरोब पहने हुए है. साथ ही वह सिर पर तौलिए बांधे हुए है, जैसे वह बाथरूम से सीधे मेट्रो में पहुंच गई.

लड़की ने मेट्रो को बना दिया स्पा

वायरल वीडियो में लड़की आराम से मेट्रो में आराम से पैर पर पैर चढ़ाकर बैठी है. लड़की पैरों में सफेद चप्पल पहने हुए है. इस दौरान वह मेट्रो में बैठे-बैठे आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाते हुए नजर आ रही है. लड़की की इस हरकत को देखकर लगता है, जैसे उसने मेट्रो को ही स्पा मान लिया है. कभी वह फोन देख रही है, कभी चेहरे पर क्रीम लगा रही है और आसपास के लोगों से पूरी तरह बेखबर है. जिस लड़की आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगा रही है. उस समय अगल-बगल में बैठी महिलाओं का रिएक्शन देखने लायक है. 

यह भी पढ़ें | ‘मम्मी मेरी शादी कर दो मई-जून-जुलाई में’ पढ़ने में नहीं लगता मन, तो मम्मी-पापा को सुना दो ये वाला गाना

लड़की के बगल में बैठी आंटियों का जबरदस्त रिएक्शन

लड़की के जस्ट बगल में बैठी एक आंटी क्रीम कलर के सूट में उसे घूरकर देख रही हैं. वहीं दूसरी चश्मा पहने महिला अविश्वास के साथ उसकी ओर देखती रहती है. पीछे बैठी महिला ने तो मुंह पर हाथ रख लिया है, जबकि एक और महिला का एक्सप्रेशन ऐसे रहा है, जैसे ये सब क्या हो रहा है. 

वीडियो के बैकग्राउंड में चल रही ऑडियो से पता चलता है कि यह किसी ब्रांड का प्रमोशनल वीडियो है, जिसमें ‘Spa Queen’ की तरह होटल बुक करने की बात कही जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे रियल घटना समझकर शेयर कर रहे हैं और मेट्रो में इस तरह के व्यवहार पर बहस छिड़ गई है. एक ओर लोग कह रहे हैं कि सार्वजनिक जगह पर हर किसी को अपनी मर्जी से रहने का हक है, तो दूसरी ओर लोग इसे सार्वजनिक शिष्टाचार का उल्लंघन बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें

ठंड में कर्मचारियों का संघर्ष देख पसीजा दिल, बॉस ने गिफ्ट में दे दीं नई BMW कार

रौब दिखाने उतरे ब्रेजा चालक को मिला तगड़ा जवाब, डैशकैम ड्राइवर की तारीफ कर रहे लोग




Source link

You may also like

Leave a Comment