Home Viralलालबागचा राजा में चोरी? एक्ट्रेस ने चढ़ाए 500 रुपये, पलक झपकते हुआ गायब! यूजर्स ने किया नोटिस – Ajay devgn actress madhoo shah lalbaugcha raja 500 rupees chadhawa stole viral video tmova

लालबागचा राजा में चोरी? एक्ट्रेस ने चढ़ाए 500 रुपये, पलक झपकते हुआ गायब! यूजर्स ने किया नोटिस – Ajay devgn actress madhoo shah lalbaugcha raja 500 rupees chadhawa stole viral video tmova

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस मधु शाह इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं मधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेती और बाद में फैंस की तरफ हाथ हिलाती नजर आ रही हैं.

लेकिन इसी दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.

500 रुपये के नोट के साथ क्या हुआ?

वायरल क्लिप में ऐसा नजर आ रहा है कि 57 साल की मधु दर्शन के दौरान 500 रुपये का नोट चढ़ाती हैं. इसके कुछ ही पल बाद, जब एक्ट्रेस पीछे मुड़कर फैंस की तरफ ग्रीट करने लगती हैं, तभी पीछे से एक शख्स उस नोट को जल्दी से उठाता हुआ दिखाई देता है.

वीडियो में इसके बाद नोट को कपड़े के नीचे या उसके पीछे रखे जाने जैसा नजर आता है. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इस छोटे से वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नोट को इतनी जल्दी वहां से क्यों हटाया गया और उसे नजरों से क्यों ओझल कर दिया गया.

VIDEO ने बढ़ा दी सोशल मीडिया की हलचल

मधु के इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की नजरें उस कुछ सेकेंड के हिस्से पर टिक गई हैं, जिसमें नोट हटाया जाता हुआ दिखाई देता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर डोनेशन की रकम संभालने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है. सिर्फ इस वायरल वीडियो के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि नोट क्यों हटाया गया था. यह भी साफ नहीं है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स लालबागचा राजा की आयोजन समिति या डोनेशन प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था या नहीं. वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, उससे आगे की किसी भी कहानी की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

लेकिन चढ़ाए गए नोट का एदकम से गायब होना हर किसी को हैरान कर रहा है. यूजर्स मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि- चढ़ावा आया, चढ़ावा गया. इतनी तेजी से कभी पैसा गायब होते नहीं देखा होगा. वहीं कुछ ने कहा- पलक झपकते ही उठा लिया. ये चोरी थी? हैरान हूं वो भी लालबागचा के दरबार में इतना लालच!

मधु शाह ने 1991 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान मिली मणिरत्नम की 1992 की चर्चित तमिल फिल्म ‘रोजा’ से. फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो मधु को आखिरी बार ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ में देखा गया था. फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे, जबकि अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment