Home Viralवायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज, National Hindi News

वायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


वायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीजवायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीजवायरल बुखार का हमला तेज, 3

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । वायरल बुखार का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। जिला अस्पताल का फीवर वार्ड पहले ही पूरी तरह फुल हो गया था और रिजर्व बेड में भी सभी बेड पर मरीज भर्ती हो चुके हैं। ऐसे में अब 300 बेड अस्पताल में भी वायरल बुखार, खांसी, सांस की बीमारी वाले मरीजों को भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल के एडीएसआईसी और सीएमओ ने अस्पताल में आईपीडी को लेकर बात की। यहां सीएचसी से पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की तैयारी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रही। दो दिन बाद सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ और 2400 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें वायरल बुखार, सांस और पेट संबंधी बीमारी के साथ ही त्वचारोगियों की संख्या अधिक रही। पर्चा काउंटर पर सुबह से दोपहर 1 बजे तक लंबी कतार लगी रही। आभा आईडी के जरिये आनलाइन पंजीकरण भी हुआ लेकिन इससे मरीजों की लाइन पर कोई खास असर नहीं पड़ा.

पैथलाजी में 237 मरीजों का लिया गया सैंपल

वायरल बुखार के हमले का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पैथलाजी में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या दो सौ पार कर गई है। आमदिनों में जहां पैथलाजी में 140-150 मरीजों की जांच होती है वहीं सोमवार को 237 मरीजों का सैंपल लिया गया। वार्ड में भर्ती मरीज इसमें शामिल नहीं है और ये सभी मरीज ओपीडी में इलाज कराने आए थे। यही हाल अल्ट्रासाउंड का भी रहा जहां 70 से अधिक मरीजोें की जांच हुई.

पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द होगी तैनाती

मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। फीवर वार्ड पूरी तरह भर जाने के बाद हीट स्ट्रोक वार्ड, मलेरिया वार्ड खोला गया था। यहां भी मरीज भर्ती किए गए और अब दोनों वार्ड भर गए हैं। सोमवार को एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था और संसाधन की उपलब्धता पर बात की। अब 300 बेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की कवायद की जा रही है। यहां सीएचसी-पीएचसी से पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा.

इस समय बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। फीवर वार्ड पहले ही फुल हो गया है। 300 बेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। – डॉ. आरसी दीक्षित, एडीएसआईसी जिला अस्पताल

सामान्य प्रश्न

क्या जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है?

हां, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए कितने बिस्तर हैं?+

क्या नया स्टाफ तैनात किया जाएगा?+



Source link

You may also like

Leave a Comment