Home ViralPurnia News: परीक्षा कक्षा का रील वायरल होने के बाद जीएलएम कॉलेज में बढ़ी सख्ती, Purnia Hindi News

Purnia News: परीक्षा कक्षा का रील वायरल होने के बाद जीएलएम कॉलेज में बढ़ी सख्ती, Purnia Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में परीक्षा कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्र प

Purnia News: परीक्षा कक्षा का रील वायरल होने के बाद जीएलएम कॉलेज में बढ़ी सख्ती

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में परीक्षा कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। परीक्षा के दौरान नियम विरुद्ध गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब गर्ल्स और बॉयज एनसीसी कैडेट परीक्षार्थियों की जांच में कॉलेज कर्मियों की मदद करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने बताया कि परीक्षार्थियों की सघन जांच के लिए करीब दो दर्जन गर्ल्स एनसीसी कैडेटों को लगाया गया है। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले महिला परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ये कैडेट महिला प्राध्यापकों एवं महिला कर्मचारियों की सहायता करेंगी। वहीं आवश्यकता के अनुसार बॉयज एनसीसी कैडेट भी जांच व्यवस्था में सहयोग करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि शनिवार को सघन जांच के दौरान एक परीक्षार्थी ने महिला कर्मचारी को नाखून से घायल कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले जांच व्यवस्था में और अधिक चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन के दौरान केंद्र पर किसी भी प्रकार की नियम विरुद्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी。

वायरल करने वाली छात्रा पर हो चुकी है कार्रवाई:

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी ने परीक्षा कक्षा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थी की पहचान कर उसे आगामी दो वर्षों के लिए परीक्षा केंद्र से निष्कासित कर दिया था। कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद छात्र-छात्राओं में हड़कंप की स्थिति है। वहीं भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले जांच व्यवस्था को और मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में परीक्षार्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी कैडेटों की मदद ली जा रही है।

सामान्य प्रश्न

कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त क्यों किया है?

गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में परीक्षा कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।

एक परीक्षार्थी ने महिला कर्मचारी को कैसे घायल किया?+

कॉलेज प्रशासन ने वायरल वीडियो बनाने वाली परीक्षार्थी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?+



Source link

You may also like

Leave a Comment