Home Viralवृंदावन:बांकेबिहारी मंदिर के Vip कठघरे में रिंग सेरेमनी, वरमाला पहनाई; अंगूठी पहनाते वीडियो वायरल – Ring Ceremony Inside Banke Bihari Temple Vip Enclosure Video Goes Viral

वृंदावन:बांकेबिहारी मंदिर के Vip कठघरे में रिंग सेरेमनी, वरमाला पहनाई; अंगूठी पहनाते वीडियो वायरल – Ring Ceremony Inside Banke Bihari Temple Vip Enclosure Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में एक युवक और युवती द्वारा रिंग सेरेमनी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से श्रद्धालुओं और लोगों में गहरा रोष है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आराध्य श्रीबांकेबिहारीजी के समक्ष वीआईपी कठघरे में खड़े होकर युवक-युवती ने पहले एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की।

मंदिर परिसर में इस तरह के निजी कार्यक्रम में सामाजिक रस्में निभाने को लेकर भक्तों ने कड़ी आपत्ति जताई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, न कि निजी कार्यक्रमों का स्थल। मंदिर में इस प्रकार की गतिविधियों से इसकी मर्यादा को ठेस पहुंच रही है।

 



Source link

You may also like

Leave a Comment