Home Viralजब विदेशी शख्स ने गाया हनुमान भजन, तानपुरे की धुन ने जीता दिल, सुनकर भावुक हुए लोग – Foreign Man Sings Hanuman Ansh Song Maine Tere Hi Bharose Hanuman With Tanpura Viral Video

जब विदेशी शख्स ने गाया हनुमान भजन, तानपुरे की धुन ने जीता दिल, सुनकर भावुक हुए लोग – Foreign Man Sings Hanuman Ansh Song Maine Tere Hi Bharose Hanuman With Tanpura Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

इन दिनों श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस भक्ति गीत की खासियत इसकी भावपूर्ण धुन और सरल बोल हैं, जो सुनने वालों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गाने को सुनते ही लोगों के बीच भक्ति का भाव नजर आने लगता है और इसकी धुन लंबे समय तक याद रह जाती है। हनुमान अंश फिल्म के इस गाने को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक विदेशी शख्स भगवान हनुमान की भक्ति में डूबकर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाना अपने खास अंदाज में गाता नजर आ रहा है। वह गाने को किसी दिखावे या खास अंदाज में पेश करने के बजाय पूरी तरह अपने तरीके से गाता है। तानपुरे की धुन के साथ उसकी आवाज इस भजन को एक अलग ही रंग देती है। 

यहां देखें वीडियो  


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Alec Soderberg (@allwavesandforever)



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

भक्ति के रंग में रंगे विदेशी शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भक्ति और संगीत की कोई एक भाषा या सीमा नहीं होती। वहीं कई लोग विदेशी शख्स की आवाज और उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 




देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज




फिल्म के गानों ने जीता दर्शकों का दिल


बता दें कि, फिल्म हनुमान अंश कमाई के मामले में भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में 366.45 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर इनका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग गानों पर रील बनाकर उन्हें शेयर कर रहे हैं, जिन पर लाखों में व्यूज देखने को मिल रहे हैं। खास तौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ की धुन सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। 

भक्ति के रंग में रंगे विदेशी शख्स के गायन का अंदाज और भक्ति भाव सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसके गायन के साथ-साथ उसकी भक्ति की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment