Home Morning News (खास खबरें)Kangra News:सुबह धूप, शाम को बारिश, रात को अधंड़ ने डराया, धान की फसल पर संकट के बादल – Sunshine In The Morning, Rain In The Evening, And Terrifying Storms At Night Clouds Of Crisis Loom Over The Paddy Crop

Kangra News:सुबह धूप, शाम को बारिश, रात को अधंड़ ने डराया, धान की फसल पर संकट के बादल – Sunshine In The Morning, Rain In The Evening, And Terrifying Storms At Night Clouds Of Crisis Loom Over The Paddy Crop

by BollywoodNewsAndMovie


धर्मशाला। जिले के धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन शाम को झमाझम बारिश हुई।

वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदला और धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। रात को चले अंधड़ ने लोगों को खूब डराया।

लगातार खराब मौसम से तापमान में गिरावट आई है, वहीं धान की तैयार हो रही फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कई स्थानों पर खेतों में नमी अधिक होने से किसान काम नहीं कर पा रहे हैं। जिन किसानों ने फसल कटाई या अन्य कृषि कार्य की तैयारी की थी, उन्हें अब मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

तीन दिन से मौसम खराब होने के बावजूद अभी तक जिले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, बारिश का दौर आगे भी जारी रहा तो फसल को नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है।

मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक जिले में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। धर्मशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

You may also like

Leave a Comment