हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों डेडपूल एंड वूल्वरिन, फ्री गाय और रॉकेटमैन के सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज रिचमंड (54) को हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग हादसे के बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है।
हादसे में उनकी गर्दन की हड्डियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं और चारों अंगों में लगभग लकवे जैसी स्थिति बन गई थी। पीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हाई-प्रिसीजन स्पाइनल सर्जरी कर न केवल उनकी जान बचाई, बल्कि उन्हें दोबारा चलने-फिरने लायक बनाने की दिशा में भी उम्मीद जगाई है।
