Home Hollywoodसनी देओल:हनुमान का रोल निभा रहे एक्टर ने की ‘रामायण’ की जमकर तारीफ, हॉलीवुड फिल्मों से की तुलना; देखें वीडियो – Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies

सनी देओल:हनुमान का रोल निभा रहे एक्टर ने की ‘रामायण’ की जमकर तारीफ, हॉलीवुड फिल्मों से की तुलना; देखें वीडियो – Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies

by BollywoodNewsAndMovie


Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies

सनी देओल ने की रामायण की तारीफ
– फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और सभी भारतीयों से इसे देखने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने ‘रामायण’ की तुलना हॉलीवुड फिल्म से की है। 


यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं

शनिवार को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह फिल्म ‘रामायण’ की तारीफ करते नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘मैं अभी-अभी अपनी रामायण देखकर आ रहा हूं। मुझे बहुत-बहुत अच्छी लगी। मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायण देखे। क्योंकि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा कि उनसे भी बेहतर है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स इतने शानदार हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप उस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म आपको सीधे उस दौर में ले जाती है।’

सनी देओल ने आगे कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने दर्शकों से इसे देखने की अपील करते हुए कहा, ‘और हर एक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं… विनती नहीं कर रहा हूं, अपना हक जमा रहा हूं, क्योंकि वाकई फिल्म बहुत अच्छी है। जाकर देखिएगा। जय श्री राम।’



Source link

You may also like

Leave a Comment