Home Bigg Boss 20‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्‍काउट OP का क्‍या भरोसा’, लव गिल के लिए ‘फीलिंग्‍स’ सुन भड़के लोग, GF काशवी हुईं भावुक – scoutop hinted his confusion regarding feelings for love gill people outraged gf kashvi hiranandani gets emotional

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्‍काउट OP का क्‍या भरोसा’, लव गिल के लिए ‘फीलिंग्‍स’ सुन भड़के लोग, GF काशवी हुईं भावुक – scoutop hinted his confusion regarding feelings for love gill people outraged gf kashvi hiranandani gets emotional

by BollywoodNewsAndMovie


स्काउट OP की हालिया वायरल क्लिप में लव गिल के लिए कंफ्यूज्ड फीलिंग को लेकर इशारों में बात करना उनपर भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग स्काउट पर भड़क रहे हैं। वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का भी रिएक्शन सामने आया जिसमें वो भावुक होती नजर आईं।

scoutOP girlfriend kashvi Hiranandani reaction on scoutOP recent viral clip
scoutOP की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का scoutOP के हालिया वायरल क्लिप पर रिएक्शन
‘बिग बॉस 20’ में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्‍काउट OP का क्‍या भरोसा’ वाला नारा लगाने लगे हैं। वैसे तो पिछले कई हफ्तों से शो में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां चर्चा में रही हैं, लेकिन सोमवार के एपिसोड में दर्शकों का दिमाग तब अटक गया, जब यंग DSA से बात करते हुए स्काउट ने लव के लिए अपनी ‘खास भावनाएं’ जाहिर कीं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्‍या दिक्‍कत है! दर्शकों की समस्‍या यह है कि स्‍काउट इससे पहले लव को कई बार अपनी ‘बहन’ का तमगा दे चुके हैं। यही नहीं, शो के बाहर असल जिंदगी में स्‍काउट की गर्लफ्रेंड भी हैं। अब सोमवार के एपिसोड में जो हुआ है, उससे लोग बिफर गए हैं। स्‍काउट को ताना मार रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्‍हें असल जिंदगी में उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के लिए बुरा लग रहा है।

स्‍काउट को लेकर अब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स खासकर X और इंस्‍टाग्राम पर खूब बहस हो रही है। गेमर-यूट्यूबर के फैंस उन्‍हें सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि स्‍काउट ने लव के लिए अभी भी ‘खास फीलिंग’ की बात की है, इसे रोमांटिक एंगल देना सही नहीं है। जबकि बाकी यूजर्स बिदके हुए हैं और कह रहे हैं कि जो एक महीने से किसी को ‘बहन’ बता रहा था, वह इस तरह के खयालात मन में ला भी कैसे सकता है।