Home Bigg Boss 20सलमान खान-बिग बॉस ने किया इग्नोर, उखड़ी मनोज तिवारी की बेटी! काजी तौकीर से हुई जलन? – Manoj Tiwari daughter jealous of qazi touqeer takes dig on makers and salman khan bigg boss 20 tmovh

सलमान खान-बिग बॉस ने किया इग्नोर, उखड़ी मनोज तिवारी की बेटी! काजी तौकीर से हुई जलन? – Manoj Tiwari daughter jealous of qazi touqeer takes dig on makers and salman khan bigg boss 20 tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 में पीक लेवल ड्रामा चल रहा है. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर को रॉकस्टार का दर्जा देते हुए उनके स्ट्रगल का जिक्र किया था. काजी के डेडिकेशन की सलमान ने तारीफ की थी. सलमान का ये जेस्चर देखकर काजी की आंखें नम हो गई थीं. लेकिन काजी को मिली सराहना से मनोज तिवारी की बेटी रीति नाराज लग रही हैं.

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रीति अपसेट दिखी हैं. वो कनिका मान से बात कर रही हैं. रीति के मुताबिक, वीकेंड का वार में काजी को सराहा गया, उन्हें हीरो दिखाया गया. उनके लिए अलग से स्टेज बनाया गया. मगर उनकी जर्नी को नजरअंदाज किया गया. रीति की बातों से लगा कि वो सलमान खान और मेकर्स से अपसेट हैं.

काजी से इनसिक्योर हुईं रीति?

रीति ने कनिका मान से बात करते हुए कहा- मैं सिंगर हूं. अगर इस घर में 2 सिंगर हैं. एक इंसान को बढ़ावा मिल रहा है तो यकीनन मेरा रोल कम हो रहा है. अगर इस रियलिटी शो में मैं आई हूं क्योंकि मैं रॉकस्टार हूं, मुझे अपनी ब्रैंड प्लेसमेंट और एक इमेज बनानी है. वो बंदा (काजी तौकीर) यहां पर है. तो सोचो कैसी सिचुएशन हो जाती है.

”पूरा सेटअप उनके इर्द-गिर्द था. उनको वो सब चीजें बोली गई जो शायद मैं अपने बारे में सुनना चाहती हूं. मुझे ये सब देखकर फर्क पड़ेगा ना? दुख होगा ना? काजी को रॉकस्टार बोला गया. ऐसा दिखाया गया जैसे सिर्फ वही है इस घर में. मुझे हर्ट नहीं होगा क्या? एक इंसान घर में ऐसा है जिसकी वजह से जो मैं हूं वो प्लेस नहीं कर पा रही हूं. क्योंकि उनकी अलग पर्सनैलिटी है.”

ट्रोल हुईं रीति
रीति की ये बातें सुनकर यूजर्स ने उन्हें इनसिक्योर बताया है. सिंगर को ट्रोल भी किया गया है. लोगों ने रीति की सिंगिंi पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों ने काजी को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. वो रियल में रॉकस्टार हैं. दूसरे शख्स ने लिखा- तुम कभी काजी के सिंगिंग लेवल से मैच नहीं कर पाओगी. इस तरह जलन करने से तुम कहीं नहीं पहुंचोगी. काजी शो का विनर है.

लोगों का कहना है कि रीति से बेहतर सिंगर तो मैरी कॉम हैं. यूजर्स ने रीति का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये कौन से एंगल से सिंगर हैं. दूसरे ने कहा- पीक लेवल जेलसी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment