Home Viralसुबह से एक भी फल नहीं बिका, 50 रुपये मिलते ही खिल उठा बच्ची का चेहरा, देख भर आएंगी आपकी आंखें

सुबह से एक भी फल नहीं बिका, 50 रुपये मिलते ही खिल उठा बच्ची का चेहरा, देख भर आएंगी आपकी आंखें

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Viral Video : सुबह से फल लेकर बैठी मासूम बच्ची का एक भी फल नहीं बिका था. ग्राहक का इंतजार करते-करते वह मायूस हो गई. तभी एक शख्स ने उससे अनानास खरीदा और 50 रुपये दिए. पैसे हाथ में आते ही बच्ची के चेहरे पर ऐसी प्यारी मुस्कान आई, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए. आप भी देखें..

दिन की पहली कमाई मिली तो मुस्कुरा उठी मासूम बच्ची, देख भर आएंगी आंखें  Zoom

@hindustan (insta)

Emotinal Viral Video : सड़क किनारे फल बेच रही छोटी बच्ची सुबह से ग्राहक का इंतजार कर रही थी. जब काफी देर तक कोई फल नहीं बिका तो उसने वहां मौजूद एक शख्स से मासूमियत से फल खरीदने की गुजारिश की. शख्स ने अनानास खरीदकर उसे 50 रुपये दिए, जिसके बाद बच्ची के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई.

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को कुछ पल के लिए रोककर सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों फल बेचती एक छोटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची सड़क किनारे फलों की टोकरी लेकर बैठी दिखाई दे रही है और अपने ग्राहकों का इंतजार कर रही है.

सुबह से नहीं बिका एक भी फल 

सुबह से बच्ची अपनी टोकरी लेकर बैठी थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई फल नहीं बिका था. आने-जाने वाले लोग उसके पास से गुजर रहे थे, मगर किसी ने रुककर फल खरीदने की कोशिश नहीं की. बच्ची की नजर हर गुजरते व्यक्ति पर थी. शायद उसे उम्मीद थी कि अब कोई रुकेगा और उसके हाथ से फल खरीदेगा.

इसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स से बच्ची ने बेहद मासूम अंदाज में कहा कि सुबह से कुछ भी नहीं बिका है. उसने उससे फल खरीदने की गुजारिश की. बच्ची की आवाज में मायूसी और उम्मीद दोनों साफ महसूस की जा सकती थीं. उसकी बात सुनकर शख्स वहीं रुक गया और उसने बच्ची से एक अनानास खरीद लिया.

भावुक कर रहा पल 

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment