Home Viralसोनू निगम ने उड़ाया सलमान खान का मजाक? वायरल वीडियो पर बोले- मैं पाकिस्तानी लड़की…, Bollywood Hindi News

सोनू निगम ने उड़ाया सलमान खान का मजाक? वायरल वीडियो पर बोले- मैं पाकिस्तानी लड़की…, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर हाल ही में सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा था कि सोनू निगम ने सलमान खान की सिंगिंग को लेकर उन्हें रोस्ट किया है। अब इस वायरल वीडियो पर सोनू निगम ने चुप्पी तोड़ी है।  

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सोनू निगम टीवी पर एक गाना सुन रहे होते हैं। ये गाना सलमान खान गा रहे थे। इसके बाद सोनू निगम कहते हैं कि उन्होंने बहुत दिन बाद कुछ इतना अच्छा सुना है। इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा था कि सोनू निगन ने सलमान खान को रोस्ट किया है। सोनू निगम ने अब इस वायरल दावे और वीडियो का सच बताया है।

सोनू निगम के वायरल वीडियो में क्या दिखा था?

सोनू निगम ने उस वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है। सोनू निगम का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें सोनू निगम टीवी पर एक गाना सुन रहे होते हैं। टीवी पर सलमान खान अपनी फिल्म का गाना मैं हूं हीरो तेरा गा रहे होते हैं। गाना सुनने के बाद सोनू निगम वीडियो में कहते सुनाई पड़ते हैं- “बहुत दिन बाद कुछ अच्छा सुना, और मेरा दिमाग खराब हो गया। अगर मैंने किसी को ऐसे गाते सुना तो मैं रो दूंगा।”

सोनू निगम ने वायरल वीडियो के बारे में क्या बताया?

सोनू निगम का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि सोनू निगम सलमान खान को रोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, अब सोनू निगम ने साफ कर दिया है कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने लिखा- इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है। मुझे ये एडिटेड वीडियो दिखाई पड़ा। मैंने ये रिएक्शन एक छोटी पाकिस्तानी लड़की के गाने पर दिया था।

सोनू निगम के बयान पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोनू निगम के इस वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- सर ये एडिट किया हुआ वीडियो हो सकता है, लेकिन ये सच है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोनू भाई पहले से ही सफाई दे रहे हैं। भाई के क्रोध से बचने के लिए। एक ने कहा- करियर खतरे में है इसलिए सफाई देनी पड़ रही है। एक यूजर ने लिखा- इंटरनेट की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है। बहुत सारे यूजर्स ने सोनू निगम के इस पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

‘मैं हू हीरो तेरा’ को लेकर विवाद

दरअसल, 11 सितंबर को सलमान खान की फिल्म हीरो को 11 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाने का वीडियो शेयर किया था। वीडियो कैप्शन में अमाल मलिक का नाम नहीं दिया गया था, जबकि यह गाना उन्होंने कंपोज किया था। इस पर अमाल ने नाराजगी जाहिर की थी। अमाल की इस नाराजगी को लोग सलमान खान से जोड़कर देख रहे थे। इस वजह से अमाल मलिक को लोगों ने ट्रोल भी किया। लोगों ने कहा कि सलमान खान ने ही आपको ब्रेक दिया था और अब आप उन्ही के खिलाफ बोल रहे हैं।

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट पर दी थी सफाई

इसके बाद अमाल मलिक ने साफ किया था कि उन्होंने सलमान खान पर नाराजगी नहीं जताई थी, लेकिन सलमान खान फिल्म्स पर सवाल उठाया था। अमाल मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था, “यह सलमान खान सर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस, पेज और सलमान खान फिल्म्स की PR और डिजिटल टीमों के लिए है और यह कलाकारों को गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए एक वैधानिक चेतावनी है।”



Source link

You may also like

Leave a Comment