HomeBox Officeहनुमान अंश:सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर निगाहें, अक्षय की इस फिल्म को पछाड़ा; 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह – Hanuman Ansh Box Office Collection In Top 10 Highest Grossing Films List Of 2026 With Dhurandhar2 And Border 2
हनुमान अंश:सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर निगाहें, अक्षय की इस फिल्म को पछाड़ा; 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह – Hanuman Ansh Box Office Collection In Top 10 Highest Grossing Films List Of 2026 With Dhurandhar2 And Border 2
{“_id”:”6aa7a109c0b75ea333081ec9″,”slug”:”hanuman-ansh-box-office-collection-in-top-10-highest-grossing-films-list-of-2026-with-dhurandhar2-and-border-2-2026-09-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हनुमान अंश: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर निगाहें, अक्षय की इस फिल्म को पछाड़ा; 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ कई बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़कर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में पहुंच चुकी है। जानें कैसा रहा इस फिल्म का अब तक का सफर?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में भी नई रिलीज हुई फिल्मों से बेहतर कमाई कर रही है। लगातार कई बड़े बजट की फिल्मों को पहले टक्कर देने और फिर पछाड़ने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। सबसे पहले जानिए रिलीज के बाद से किन फिल्मों पर भारी पड़ी हनुमान अंश?
कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन?
पहले हफ्ते: ‘हनुमान अंश’ का सामना बॉक्स आफिस पर कई मेगा बजट फिल्मों से हुआ। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका बजट मात्र दो करोड़ रुपये था। जब यह रिलीज हुई तब इसका सामना सीधा क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और मार्वल की ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों से था। पहले हफ्ते इसने मात्र 1 करोड़ 8 लाख रुपये ही कमाए।
दूसरे हफ्ते: 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई। उसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इस हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 40 लाख रुपये का कारोबार किया। कई सिनेमाघरों से इसके शोज घटाकर फिल्म उतारने की तैयारी शुरू हो गई।
तीसरे हफ्ते: अचानक चमत्कार हुआ और फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ना शुरू हुई। ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने का फायदा फिल्म को मिला। इसके अलावा वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा हुआ। इसी हफ्ते रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर सबका सामना करते हुए ‘हनुमान अंश’ ने इस वीक 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।
चौथे हफ्ते: इस हफ्ते ‘आवारापन 2’ का क्रेज कम हुआ और ‘टॉक्सिक’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इन दोनों की कमाई गिरने का सीधा फायदा इस फिल्म को मिला और चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ कमा डाले।
पांचवे हफ्ते: इस हफ्ते ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज हुई पर उसकी रिलीज का ‘हनुमान अंश’ पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म ने पांचवे हफ्ते हर दिन डबल डिजिट में कमाई की। वीकडेज पर तो फिल्म ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी मात दी। पांचवे हफ्ते फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
छठे हफ्ते: अपने छठे हफ्ते में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इस हफ्ते रिलीज हुई सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का इस पर कोई असर नहीं। यह हर दिन ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई को पीछे छोड़ रही है। इस हफ्ते अब तक इसने 52.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।