Home Box Office‘हनुमान अंश’ के आगे नहीं चला वाइब-दायरा का जोर, पहले दिन कमाए इतने करोड़ – vibe vs daayra box office collection day 1 kunal kemmu kareena kapoor hanuman ansh effect tmovj

‘हनुमान अंश’ के आगे नहीं चला वाइब-दायरा का जोर, पहले दिन कमाए इतने करोड़ – vibe vs daayra box office collection day 1 kunal kemmu kareena kapoor hanuman ansh effect tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड की तरफ से इन दिनों जितनी भी फिल्में आ रही हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं. 40 दिन पुरानी हनुमान अंश अभी भी बूंद-बूंद से सागर भरने जैसा काम कर रही है. फिल्म की कमाई 300 करोड़ से पार जा चुकी है. इसके सामने जो भी नई फिल्म आ रही है, उसे तगड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ रहा है.

4 सितंबर को आई मिर्जापुर द मूवी की कमाई धीरे-धीरे गिर रही है. मगर हनुमान अंश अभी भी अडिग है. पिछले हफ्ते आई अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान से भी इसपर कोई असर नहीं पड़ा. अब इस हफ्ते दो और नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश से भिड़ी हैं, जिनकी एक अपनी ऑडियंस है. कुणाल खेमू कॉमेडी फिल्म वाइब लेकर आए हैं, तो वहीं करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म दायरा रिलीज हुई है. 

कैसा रहा कुणाल की वाइब का कलेक्शन?

कुणाल की फिल्म वाइब एक स्पाई-कॉमेडी है जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे कलाकार हैं. मडगांव एक्सप्रेस की सक्सेस के बाद, उनकी इस नई फिल्म से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं. ट्रेलर ने लोगों के बीच ठीक-ठाक बज बनाया, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने मिला.

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, कुणाल की ‘वाइब’ पहले दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर पाई. देशभर में इसके करीब 3194 शोज लगे थे, जिसमें 14% की एवरेज ऑक्यूपेंसी नोट की गई. दिलचस्प बात ये है कि कुणाल खेमू की पिछली डायरेक्शन फिल्म मडगांव एक्सप्रेस भी इतनी ही ओपनिंग ले पाई थी. आगे चलकर उसका क्रेज अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के जरिए बढ़ा था. वाइब को भी अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स ही मिला है. देखना है कि क्या ये भी लोगों को पसंद आएगी या नहीं.

करीना-पृथ्वीराज की दायरा ने कितने कमाए?

वाइब के बाद अगर करीना-पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा की कमाई देखें, तो फिल्म अपने पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. बॉक्स ऑफिस पर इसने 90 लाख रुपये की ओपनिंग ली. ये करीना और मेघना, दोनों की सबसे कमजोर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रही. फिल्म दायरा का वर्ड ऑफ माउथ काफी मिक्स सा नजर आया है. करीना कपूर की फिल्म अपना बज बनाने में फिलहाल नाकामयाब दिखी है. पहले दिन कमजोर ओपनिंग लेने के बाद, क्या दूसरे दिन फिल्म जंप लेगी? 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment