नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दर्शकों पर जादू कर दिया है. रिलीज के छठे हफ्ते में भी इस फिल्म का देश ही नहीं विदेशों में भी खूब डंका बजा रहा है. यहां तक कि रिलीज के 41वें दिन तो इसने 300 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर लिया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है. चलिए यहां इस फिल्म की 41वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड 41दिनों में कितनी की कमाई?
डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ 6 हफ्ते पहले सिर्फ़ 250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और पहले हफ़्ते में इसने सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए थे. उस समय किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये 41वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी और वह कर दिखायेगी जिसकी उम्मीद फ़िल्म इंडस्ट्री में शायद ही किसी ने की होगी.
बता दें कि इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यह एक ऐसा माइलस्टोन है जिसने कम बजट वाली आध्यात्मिक कहानी को भारतीय सिनेमा की हाल के सालों की सबसे बड़ी ‘स्लीपर हिट’ में बदल दिया है, और 41वें दिन के आंकड़े इस कहानी को और मज़बूत करते हैं.
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 41वें दिन, ‘हनुमान अंश’ ने 9 हजार 203 शोज़ में 6.00 करोड़ की नेट कमाई की .
- जिसके बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 237.13 करोड़ और कुल ग्रॉस कमाई 280.00 करोड़ हो गई.
- वहीं विदेशों में, फिल्म ने 41वें दिन 1.75 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 20.25 करोड़ हो गई.
- भारत के आंकड़ों को मिलाकर, इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 300.25 करोड़ हो गई है. यानी यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.
ये भी पढ़ें:-PM Modi Birthday Live: अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
वर्ल्डवाइड बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
300.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘हनुमान अंश’ ने ‘भूत बंगला’ (292.64 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2026 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. उम्मीद है कि यह इसी पायदान पर अपना सफ़र खत्म करेगी, क्योंकि अगला टारगेट ‘बॉर्डर 2’ (485.3 करोड़ रुपये) इसकी पहुंच से बाहर है.
ये हैं साल 2026 की वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में
- धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़
- बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़
- हनुमान अंश – 300.05 करोड़ (41 दिन)
- भूत बंगला – 292.64 करोड़
- मिर्जापुर द मूवी – 289.99 करोड़
‘हनुमान अंश’ के बारे में
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसे रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें:-जब अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी, सिनेमा हॉल में बैठकर देखी थी ये पूरी फिल्म
