Home Viralहापुड़ रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

by BollywoodNewsAndMovie


केशव त्यागी, हापुड़। सड़क पर सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंट करना एक चालक को भारी पड़ सकता है।

रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा का एक पहिया हवा में उठाकर दो पहियों पर गोल चक्कर लगाते चालक का वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रसारित वीडियो में ई-रिक्शा चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसका एक पहिया हवा में उठाता दिखाई दे रहा है।

इसके बाद वह ई-रिक्शा को दो पहियों के सहारे गोल-गोल घुमाकर स्टंट करता नजर आता है। बताया गया कि इस दौरान ई-रिक्शा में तेज आवाज में गाना भी बजाया जा रहा था। पास में खड़े किसी व्यक्ति ने चालक की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

मौजूद लोग हो सकते थे हादसे का शिकार

रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान के बाहर इस तरह का खतरनाक स्टंट राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। जरा-सी चूक होने पर ई-रिक्शा पलटने के साथ ही आसपास मौजूद लोग भी हादसे का शिकार हो सकते थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment