Home Bigg Boss 20‘जट्टा का छोरा’ आने से बदल गई Bigg Boss 20 की हवा, घरवालों के निशाने पर आया वाइल्ड कार्ड एंट्री?

‘जट्टा का छोरा’ आने से बदल गई Bigg Boss 20 की हवा, घरवालों के निशाने पर आया वाइल्ड कार्ड एंट्री?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हाल ही में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें एक टीवी एक्टर मनीष गोयल और दूसरे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल हैं। नकुल के आने से बिग बॉस 20 के घर की हवा बदल गई है और माहौल गर्म हो गया है। 

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि सभी घरवाले नकुल धुल (Nakul Dhull) के खिलाफ हैं और उनके रवैये से परेशान हो गए हैं। आइए जाने हैं कि पूरा मामला क्या है। 

कौन हैं नकुल धुल?

बात की जाए बिग बॉस 20 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले नकुल धुल के बारे में तो वह हरियाणा के फरीदाबाद से नाता रखते हैं। पढ़ाई के मामले में नकुल इंजीनियरिंग की डिग्री लिए हुए हैं और जाट समुदाय से नाता रखते हैं। बिग बॉस 20 में शामिल होने के तौर पर सोशल मीडिया पर उन्हें जटा का छोरा के तौर पर भी बुलाया जा रहा है। 

nakuldhull (1)

इसके अलावा यूट्यूब पर करीब 2 लाख सब्सक्राइबर भी मौजूद हैं। इस तरह से नकुल धुल एक फेमस सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के तौर पर बिग बॉस 20 शो में शामिल हुए हैं। 

क्यों नकुल धुल के खिलाफ बिग बॉस 20 के घरवाले?

नकुल धुल को बिग बॉस 20 में शामिल हुए अभी महज एक दिन बीता है और उनके तेवर देखकर घरवालों की टेंशन बढ़ गई है। पहले राशन के घी को लेकर अरिश्फा खान के सपोर्ट में नकुल ने आवाज उठाई और कनिका मान से पंगा लिया। इससे पहले अमन पर विवादित टिप्पणी करके नकुल धुल ने घर का माहौल गर्मा दिया। इसके अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ सख्त रवैये के चलते नकुल धुल सभी के निशाने पर आ गए हैं। 



Source link

You may also like

Leave a Comment